` Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण जारी, भारत में ग्रहण शुरू

Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण जारी, भारत में ग्रहण शुरू

Chandra Grahan 2022 LIVE: Last lunar eclipse of the year continues, eclipse begins in India share via Whatsapp

Chandra Grahan 2022 LIVE: Last lunar eclipse of the year continues, eclipse begins in India

धर्म डेस्कः आज 08 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है और सूतक काल जारी है। ग्रहण भारत में ज्यादातर हिस्सों में आंशिक रूप से दिखाई देगा। सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश में पूर्ण चंद्र देखने को मिलेगा। भारत में ग्रहण दिखाई देने के कारण इसका सूतक काल मान्य होगा। दुनिया के कई जगहों पर पूर्ण चंद्र ग्रहण जारी है।

देश में चंद्रोदय के साथ ईटा नगर में पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू

दुनिया के कई हिस्सों में पूर्ण चंद्र ग्रहण के बाद अब साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में भी शुरू हो गया है। सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में पूर्ण चंद्र ग्रहण का साथ आज का चंद्रोदय शुरू हो गया है। दिल्ली और मुंबई समेत देश के कई जगहों में यह चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।

साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का इंतजार खत्म... जानें अपने शहर में चंद्र ग्रहण देखने का समय

शहर कब से शुरू शहर कब से शुरू

दिल्ली 5.28 नोएडा 5.30

अमृतसर 5.32 लखनऊ 5.16

भोपाल 5.36 लुधियाना 5.34

जयपुर 5.37 शिमला    5.20

मुंबई 6.01    कोलकाता 4.52

रायपुर 5.21   पटना 5.00

इंदौर 5.43     देहरादून 5.22

उदयपुर 5.49  गांधीनगर 5.55

चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये काम

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण जारी... न करें ये काम

ग्रहण के दौरान न तो कुछ खाना चाहिए और न ही सोना चाहिए।

चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार की पूजा अर्चना नहीं करनी चाहिए। 

जितनी देर ग्रहण लगे उतनी देर तक भगवान के नाम का जाप करें। 

गर्भवती महिलाओं के ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। 

गर्भवती महिलाएं चंद्र ग्रहण दौरान चाकू या कैंची का भी इस्तेमाल न करें। 

चंद्र ग्रहण के दौरान पेड़-पौधों को भी छूने से बचना चाहिए। 

ग्रहण के दौरान इन मंत्रों का करें जाप 

धार्मिक नजरिए से ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं और पूजा-पाठ व धार्मिक अनुष्ठान करना वर्जित होता है। जब ग्रहण काल चल रहा हो तो इस दौरान कई मंत्रों का जाप करना लाभकारी रहती है।

ऊं नम:शिवाय

श्री गणेशाय नम:

ऊं नमो भगवते वासुदेवाय

ऊं रामदूताय नम:


दुं दुर्गायै नम:

कृं कृष्णाय नम:

रां रामाय नम:

Chandra Grahan 2022 LIVE: Last lunar eclipse of the year continues, eclipse begins in India

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post