` अपनी चाल में खुद फंसा दूल्हा, टेस्ट क्लीयर न करने पर दूल्हन ने किया शादी से इंकार

अपनी चाल में खुद फंसा दूल्हा, टेस्ट क्लीयर न करने पर दूल्हन ने किया शादी से इंकार

Dulhan did not accept marriage, not cleansing the test herself; share via Whatsapp

इंडिया न्यूज सेंटर मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में शादी टूटने का अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल यहां पहले लड़का और लड़की ने एक दूसरे को देखा तो पसंद कर लिया। बाद में लड़का, लड़की का टेस्ट लेने लगा, जिसमें वो पास हो गई। लेकिन जब लड़की ने टेस्ट लिया तो लड़का फेल हो गया और उसने शादी करने से इनकार कर दिया।
लड़के ने जितने भी सवाल लड़की से किए वह उनमें पास होती गई लेकिन जैसे ही लड़की की बारी सवाल करने की आई तो दूल्हा एक भी सवाल का जवाब न दे पाया। इस पर लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। मामला मैनपुरी कुरावली के क्षेत्र से जुड़ी लड़की का है। परिजनों ने उसका रिश्ता फर्रुखाबाद में तय किया था। सारी बातें पक्की हो गईं। इसके बाद 12वीं पास लड़के और उसके परिजनों ने 5वीं पास लड़की को देखने की इच्छा जताई। 1 अप्रैल को मैनपुरी के नुमाइश ग्राउंड में दोनों लोग अपने-अपने परिवारों के साथ वहां पहुंचे। यहां बातचीत का दौर शुरू हुआ। इस बीच लड़के ने अपने बैग से डायरी और पेन निकालकर लड़की को दिया और उससे नाम, पता व फोन नंबर लिखने को कहा। लड़की ने सोचा कि ये सब फोन पर बातचीत के लिए किया जा रहा है, इसलिए बिना किसी सवाल के लड़की ने सब कुछ लिख दिया। लेकिन लड़के का इरादा कुछ और ही था।

Dulhan did not accept marriage, not cleansing the test herself;

OJSS Best website company in jalandhar
Source: indianews centre

Leave a comment






11

Latest post