` अपने ही पति के गले नहीं लग सकती ये महिला

अपने ही पति के गले नहीं लग सकती ये महिला

The same can not hug her husband woman share via Whatsapp

वॉशिंगटन: अमेरिका में एक महिला को सच में अपने पति से ऐलर्जी है। महिला मास्ट सेल एक्टिवेशन सिंड्रॉम (एमसीएएस) से पीडि़त है। इस बीमारी की वजह से उसे लगभग हर चीज से एलर्जी है, जिसमें महिला का पति भी शामिल है। द इंडिपेंडेंट के मुताबिक अमेरिका में रहने वाली 29 साल की जोहाना वॉटकिन्स बीते एक साल से अपने बेडरूम में ही रह रही हैं क्योंकि उन्हें धूल, खाना, तमाम तरह के कैमिकल्स तक से एलर्जी है। जोहाना के पति ने उनके लिए एक सेफ जोन बनाया है, जहां खिड़कियां बंद रहती हैं, धूप नहीं आती और रूम को प्लास्टिक से कवर कर दिया गया है। परेशानी वाली बात यह है कि जोहाना को इंसान के शरीर की गंध से भी एलर्जी है और इस वजह से वह अपने पति स्कॉट से गले तक नहीं मिल सकती। पत्नी को कोई नुकसान न हो इसलिए स्कॉट दूसरे कमरे में रहते हैं। जोहाना को एमसीएएस है। हालांकि इस बीमारी का पता लगाने के लिए जोहाना को करीब 30 डॉक्टरों से जांच करवानी पड़ी क्योंकि किसी को असल बीमारी का पता नहीं लग पा रहा था। मास्ट सेल वाइट ब्लड सेल्स का ही एक प्रकार है जो हमारे शरीर से कैमिकल निकाल कर इम्यून सिस्टम को कंट्रोल करता है लेकिन जोहाना के मास्ट सेल उस तरह काम नहीं करते, जैसे करना चाहिए। बल्कि जोहाना के मास्ट सेल गलत समय पर गलत जगह कैमिकल स्रावित करते हैं। पहली बार एमसीएएस का पता 9 साल पहले चला था। हालांकि एमसीएएस से पीडि़त अधिकतर लोगों का इलाज हो जाता है लेकिन जोहाना का मामला अलग है। जोहाना अपने बेडरूम से सिर्फ तब निकलती हैं जब उन्हें डॉक्टर के पास जाना होता है। जोहाना और उनके पति स्कॉट ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। उन्हें आशा है कि एक दिन जोहाना ठीक हो जाएंगी।

The same can not hug her husband woman

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post