` अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप ने फिर हिलेरी पर बनाई बढ़त

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप ने फिर हिलेरी पर बनाई बढ़त

Trump then formed on the edge in the US presidential election Hillary share via Whatsapp

वॉशिंगटन: कई दिनों से चर्चा का विषय रहे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे लगातार आ रहे हैं। कॉलिफॉर्निया में जीत के साथ ही हिलेरी क्लिंटन 209 और डोनाल्ड ट्रंप 228 इलेक्टोरल वोटों पर पहुंच गए हैं। रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप 168-131 से बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं हिलेरी ने न्यूयॉर्क में जीत दर्ज कर ली है। साउथ कैरोलीना और टेनिसी में डोनाल्ड ट्रंप ने जीत दर्ज कर ली है। डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया में हिलेरी की जीत हुई है। भारतीय मूल की महिला कमला हैरिस ने कैलिफॉर्निया में जीत हासिल करके अमेरिकी सीनेट में अपनी जगह पक्की कर ली है। इतना ही नहीं अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए इलिनोइस से राजा कृष्णमूति चुनाव जीते हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ कैरोलीना, नॉर्थ फ्लोरिडा, ओहायो, मिसौरी, मोंटाना, लुईसियाना, अर्कांसस, कान्सास, उत्तरी डकोटा, दक्षिण डकोटा, टेक्सास, व्योमिंग, मिसिसिपी राज्य जीते हैं। हिलेरी क्लिंटन के खाते में ओरेगन, कोलोराडो, वर्जिनिया, मैक्सिको, कनेक्टिकट, इलिनोइस, न्यूयॉर्क, रोड आइलैंड आएं हैं। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने केन्टकी, इंडियाना और वेस्ट वर्जीनिया राज्यों में जीत दर्ज कर ली है। वहीं डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को वरमॉन्ट में बढ़त हासिल हुई है। इस तरह डोनाल्ड ट्रंप हिलेरी क्लिंटन से आगे चल रहे हैं। ट्रंप 24 इलेक्टोरल कॉलेज वोट हासिल कर तीन वोट हासिल करने वाली हिलेरी क्लिंटन से आगे चल रहे हैं। राष्ट्रपति बनने के लिए 270 इलेक्टोरल वोट हासिल करना जरूरी है।

Trump then formed on the edge in the US presidential election Hillary

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post