इंडिया न्यूज सेंटर, इंदौरः इलाके के एमवाय अस्पताल में 24 घंटे में 17 मरीजों की मौत के बाद हड़कंप मच गया। जबिक सात लोगों ने आधे घंटे में दम तोड़ दिया। इनमें से छह वेंटिलेटर पर थे। पांच मरीज पांचवीं मंजिल पर मेडिसिन आईसीयू में भर्ती थे, जबकि एक मरीज सर्जिकल आईसीयू और एक प्री-मेच्योर बच्चा सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट में भर्ती था।
सूत्रों से पता चला है कि रात तीन से चार बजे के बीच ऑक्सीजन सप्लाई 15 मिनट के लिए बंद हुई थी। इसी दरमियान इन सात मरीजों की मौत हुई। अस्पताल एडमिनिस्ट्रेशन और कमिश्नर ने इन्हें सामान्य मौत बताया है। उनका कहना है कि सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई 350 बेड पर होती है। फिलहाल मृतकों की पहचान रितु पति अशोक (26 वर्ष), गीता पति अंतिम, साेनूबाई पति दयाराम, अज्ञात, जैनिश बी पति अब्दुल (85 वर्ष), नारायण पिता दयाराम (45 वर्ष) व बेबी ऑफ सरिता के रूप में हुई है।