इंडिया न्यूज सेंटर, गोरखपुर। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने संत कबीर नगर में एक रैली की। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और रैली में मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्हें सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे थे। ओवैसी की सभा में जुटी भीड़ ने सपा नेताओं की नींद उड़ा दी है। सपा को अपना मुस्लिम जनाधार खिसकने का डर सता रहा है।