इंडिया न्यूज सेंटर, आगरा। यात्रियों से खचाखच भरी अवध एक्सप्रेस के जनरल बोगी में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। महिला की हालत बिगडऩे पर उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। मां और नवजात बच्चे का डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही है। महिला के साथ उसका पति भी यात्रा कर रहा था। महिला की हालत बिगडऩे पर उसे बच्चे सहित ट्रेन से उतार दिया गया। उसे एंबुलेंस से एसएन अस्पताल की इमरजेंसी में भेजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को दूसरे वार्ड में भेज दिया गया।