इंडिया न्यूज सेंटर, जामनगर: गुजरात के जामनगर में क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की कार का एक्सीडेंट हो गया। कार में खुद रवींद्र जडेजा और उनकी पत्नी सवार थीं। इस हादसे में इन दोनों को कुछ नहीं हुआ लेकिन स्कूटी सवार जो लड़की कार से आकर टकराई वह घायल हो गई। रवींद्र जडेजा ने खुद घायल लड़की को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक रवींद्र जडेजा पत्नी रीवा के साथ घर से निकले। घर से कुछ दूरी पर एक लड़की जो स्कूटी पर सवार थी पीछे से आकर टकरा गई। उसे मामूली सी चोट आई है। अस्पताल में लड़की की हालत ठीक है।