` गहरा हुआ डेंगू का डंक, लखनऊ में अब तक 127 की मौत

गहरा हुआ डेंगू का डंक, लखनऊ में अब तक 127 की मौत

DENGU KILLED 127 PESONS IN UP share via Whatsapp

इंडिया न्यूज सेंटर, लखनऊ। डेंगू का कहर जारी है। शनिवार को डेंगू से 5 और मरीजों की मौत हो गई। लखनऊ में डेंगू अब तक 127 लोगों की जान ले चुका है।  71 नए मरीज भी सामने आए हैं। राजधानी में डेंगू को लेकर फैजुल्लागंज की स्थिति बेहद खराब है। यहां 200 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं।डेंगू से मरे पांच लोगों में से 2 फजुल्लागंज के ही रहने वाले थे। फैजुल्लागंज की सुहासनी के 15 वर्षीय पुत्र किशोर ने डेंगू से दम तोड़ दिया। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। फैजुल्लागंज के मोहिबुल्लापुर में 40 वर्षीय तौफीक की मौत भी डेंगू से हो गई। इसके अलावा इंदिरा नगर के सतीश और गोमती नगर की अलीशा ने भी डेंगू से दम तोड़ दिया। दोनों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा था।

DENGU KILLED 127 PESONS IN UP

OJSS Best website company in jalandhar
Source: india newa centre

Leave a comment






11

Latest post