` जंगल में आग, कारों में झुलस कर 62 लोग मरे

जंगल में आग, कारों में झुलस कर 62 लोग मरे

In Jungle Fire, 62 People Die In Cars share via Whatsapp

पेनेला।
मध्य पुर्तगाल के जंगल में भयानक आग लगने से 62 लोगों की मौत हो गई। घटना में कई लोग जख्मी हो गए। कोइंब्रा से करीब 50 किलोमीटर दूर पेड्रोगन ग्रैंड नगर पालिका के जंगल में आग भड़क उठी थी। फायर ब्रिगेड के 600 कर्मचारी और 160 वाहनों को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया। आग तेजी से कई जगह पर फैल गई। लिस्बन के निकट सिविल प्रोटेक्शन मुख्यालय में प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने इसे हाल ही के वर्षों में हुई आगजनी की सबसे बड़ी दुर्घटना बताया है। उन्होंने कहा कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि अभी प्राथमिकता आग पर काबू पाने की है। इसके बाद ही हम समझ पाएंगे कि हुआ क्या था। पुर्तगाल में कई इलाकों में शनिवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस  से ज्यादा चला गया था और यहां लू  चल रही हैं। शनिवार रात से देश भर में जंगलों में आग लगने के 60 मामले सामने आये और इन पर काबू पाने के लिये 1700 दमकलकर्मियों को लगाया गया है। गृहमंत्री जॉर्ज गोम्स ने कहा कि लीरिया क्षेत्र में आग से झुलसकर 62 लोगों की मौत हुई है, इनमें से अधिकतर लपटों में घिरी अपनी कारों में फंस गये थे।

In Jungle Fire, 62 People Die In Cars

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIANEWSCENTRE

Leave a comment






11

Latest post