` जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए जुटे कार्यकर्ता : अश्वनी शर्मा

जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए जुटे कार्यकर्ता : अश्वनी शर्मा

Activists gathered to strengthen at ground level: Ashwani Sharma share via Whatsapp

Activists gathered to strengthen at ground level: Ashwani Sharma


CAA को समर्थन देने संबंधी शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक मिस्ड कॉल करवाने का किया आह्वान


अश्वनी शर्मा पहली संगठनात्मक बैठक में मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं से हुए रु-ब-रु


निखिल शर्मा,जालंधर :
भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा अपना पदभार संभालने के बाद पहली बार संगठनात्मक बैठक के लिए प्रदेश भाजपा मुख्यालय, चंडीगढ़ में पहुंचे। इस बैठक के दौरान अश्वनी शर्मा प्रदेश के पदाधिकारियों, प्रदेश की तरफ से जिलों के प्रभारियों, जिला भाजपा अध्यक्षों, जिला प्रवक्ताओं, जिलों के मोर्चा अध्यक्षों व नए चुने गए मंडल अध्यक्षों के साथ रु-ब-रु हुए I इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महामंत्री प्रवीन बंसल, दयाल सिंह सोढ़ी, राकेश राठौर भी उपस्थित थे I इस बैठक के दौरान अश्वनी शर्मा ने प्रदेश में भाजपा की सक्रियता बढ़ाने संबंधी पार्टी की भविष्य की रणनीति कार्यकर्ताओं के साथ साँझा की व उस पर सबके सुझाव भी लिए I अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा कि वह खुद एक मंडल प्रधान से उठकर पंजाब के प्रधान व विधायक बने हैं, इसलिए वह जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को आने वाले मुश्किलों से भली-भांति जानते हैं I उनके पास चापलूसों व गुट्बाजों का कोई स्थान नहीं है I अश्वनी शर्मा ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने एक बार फिर से उन पर भरोसा जताया है और वो उस पर खरा उतरने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग चाहते है I शर्मा ने कहा कि  मुझे घर से काम करने वाले नहीं बल्कि जनता के बीच रहने वाले कार्यकर्ताओं की जरूरत है और अगर वो उन्हें आधी रत को भी बुलाएँगे तो उनके बुलाने पर मैं उनके घर पर खुद पहुँचूँगा I अश्वनी शर्मा ने कहा कि वो हर जिले में दो रात गुजारेंगे और वहां पर उस जिले के सभी पदाधिकारियों के साथ रु-ब-रु होंगे I शर्मा ने प्रदेश की तरफ से लगाये गए जिला प्रभारियों को अपने-अपने जिले जाकर पार्टी के विस्तार व वहां की टीमों के जल्द गठन के भी निर्देश दिए I शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वो पंजाब के सभी 380 मंडलों तथा उनकी टीमों का जल्द से जल्द गठन करें I अश्वनी शर्मा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 (CAA) को पंजाब में लागू न करने पर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश की संसद में पारित तथा देश के राष्ट्रपति द्वारा मंजूर किए गए कानून को कोई भी राज्य लागू करने से नहीं रोक सकता है I शर्मा ने CAA (नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019) को देश भर में लागू करवाने के लिए उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने इलाके की जनता से 8862-88662 पर अधिक से अधिक मिस्ड कॉल करवाने का आह्वान किया I शर्मा ने प्रदेश की जनता से भी इस नम्बर पर ज्यादा से ज्यादा मिस्ड कॉल करने का आह्वान किया ताकि पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बंगला देश के कई हिस्सों में बहुसंख्यक समुदाय (मुस्लिम) द्वारा उत्पीडित अल्प-संख्यको (हिंदुओं, सिख, जैन, पारसी, बौद्ध और ईसाइयों) को धार्मिक, मानसिक, शारीरिक व अन्य उत्पीड़नों के चलते अपना सब-कुछ छोड़ कर अपने परिवारों सहित भारत में आ कर शरण लिए हुए लोगों को भारत की नागरिकता हासिल हो सके I अश्वनी शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सूबे की कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस सरकार की कारगुजारी की जनता के सामने पोल खोल कर उन्हें उनकी जन-विरोधी नीतियों के बारे में जागरुक करें और केंद्र की मोदी सरकार की जन-हितैषी लाभकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचायें व जनता को अपने साथ जोड़ें I कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के इस आह्वान पर 2022 में सूबे में भाजपा सरकार बनाने के लिए दिए गए भावी लक्ष्य को मिलकर साधने के लिए जयघोष के नारों के साथ भरोसा दिलाया । इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जीवन गुप्ता, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, नरिंदर परमार, सुभाष शर्मा, रेनू थापर, मोना जैसवाल,  धनपत स्याल, धीरज कुमार, इकबाल सिंह लालपुरा, राजेश बागा, गुरदेव देबी, उमेश शाकर, अशोक भारती, दिलबाग राय, कंवर जगदीप सिंह, विक्रमजीत सिंह चीमा, चन्नी, उमेश शारदा, आर.पी. मित्तल, आर. गिल, जनार्दन शर्मा, वरुण पुरी सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे I

Activists gathered to strengthen at ground level: Ashwani Sharma

OJSS Best website company in jalandhar
India News Centre

India News Centre

India News Centre

India News Centre

India News Centre

Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post