इंडिया न्यूज सेंटर, जालंधर: गांव रस्तोगी भोगपुर निवासी युवक की जहर निगलने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान मानक पुत्र धनी राम निवासी गांव रस्तोगी थाना भोगपुर के रूप में हुई है। जानकारी मुताबिक मानक के जहर निगलने के बाद उसकी तबीयत खराब होने के बाद जालंधर उपचार के लिए सोमवार दे रात लाया गया जहां अस्पताल के डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक ने किन हालात में जहर निगला इसका खुलासा नहीं हो पाया लेकिन इसकी सूचना थाना भोगपुर की पुलिस को दी गई है। उधर इस मामले में अस्पताल के डाक्टर राज कुमार का कहना था कि उक्त युवक को जब सिविल अस्पताल में लाया गया वह मृत था। इस मामले में पुलिस को सूचित किया गया है।