` जादू का बहाना, महिलाओं से छेड़खानी करने वाला जादूगर गिरफ्तार

जादू का बहाना, महिलाओं से छेड़खानी करने वाला जादूगर गिरफ्तार

Magician arrested, woman wandering mad share via Whatsapp

चीन। चीन में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जादू दिखाने के बहाने एक जादूगर महिलाओं की छाती को पलोसता था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है, जिसमें वह खुलेआम महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में जादूगर महिलाओं की छाती पर सिक्का रखकर जादू दिखाने की बात करता है। वह महिलाओं से कहता है कि सिक्का जादू से ब्रा के अंदर चला जाएगा। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने शख्स के खिलाफ शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। युवक का नाम जू है जिसकी उम्र 26 साल है। जू ने जो वीडियो अपलोड किया है उसमें वह 7 महिलाओं के पास जाता है और उनसे जादू दिखाने की बात करता है। जादू दिखाने के लिए वह महिलाओं से सिक्का अपनी छाती पर रखने लिए कहता है, जिसके बाद वह बहाने से उनकी छाती पर हाथ रखता है। जादू खत्म होने पर वह सिक्का नीचे गिरा देता है और ऐसे दिखाता है जैसे उसका जादू असफल हो गया है। लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने जू को गिरफ्तार कर लिया है। जू के साथ-साथ पुलिस ने उसके कैमरामैन को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Magician arrested, woman wandering mad

OJSS Best website company in jalandhar
Source: indianews centre

Leave a comment






11

Latest post