इंडिया न्यूज सेंटर, लखनऊ। यूपी विस चुनावों के बाद बुरी तरह हार का मुंह देखने वाली अखिलेश यादव की सपा अब टूट गई है। आखिरकार शिवपाल यादव ने नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है, जबिक अध्यक्ष मुलाजम सिंह यादव ही रहेंगे। शिवपाल यादव शुक्रवार को पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात करने इटावा पहुंचे। शिवपाल ने अपने बहनोई डॉ. अजंट सिंह के घर मीडिया से मुलाकात कर अपना एक और बड़ा बयान दे दिया। यहां उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए सेक्युलर मोर्चा बनाया जा रहा है। इसके अध्यक्ष नेताजी मुलायम सिंह यादव ही होंगे। नेताजी को सम्मान दिलाने और समाजवादियों को एक जुट करने के लिए ये मोर्चा बनाया जा रहा है।