इंडिया न्यूज सेंटर,नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में महिला जज के अपहरण की कोशिश का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में मिली जानकारी के अनुसार महिला जज सेन्ट्रल दिल्ली से पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट के लिए कैब लिया था। आरोप है कि कैब चालक ने महिला जज को पूर्वी दिल्ली पहुंचाने की बजाय दूसरे इलाके की तरफ ले जाने की कोशिश करने लगा। महिला जज को शक हुआ तो उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कैब को भी जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपी ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। राजधानी दिल्ली महिलाओं के लिए लगातार असुरक्षित मानी जाती रही है। निर्भया कांड जैसी दुनिया को झकझोर देने वाली घटनाओं के होने के बाद पुलिस के दावे खोखले साबिक हो रहे है। लेकिन एक जज के अपहरण की कोशिश ही पुलिस के दावों की पोल खोलने के लिए काफी है।