इंडिया न्यूज सेंटर,नई दिल्लीः 1965 भारत-पाकिस्तान युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व वायु सेना प्रमुख अर्जन सिंह का निधन हो गया है। शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने के कारण उन्हें उन्हें दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर शाम करीब 7:47 मिनट पर अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। अर्जन सिंह के निधन की खबर के बाद वायु सेना समेत देश भर में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें 98 वर्षीय सिंह पांच स्टार पाने वाले भारतीय वायु सेना के एकमात्र अधिकारी थे।