इंडिया न्यूज सेंटर, लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोटबंदी करने के बाद 500 व 1000 के नोट कभी कूड़े के ढेर में तो कभी गंगा नहीं में बहते मिल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सामने आया है। लखनऊ में शुक्रवार को कुकरैल पुल में 500-1000 रुपए के पुराने नोट बड़ी तादाद में मिले। नाले में पुराने नोटों की खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई और काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि नोट किसने बहाए। मलिन बस्ती में रहने वाले कुछ बच्चों ने नोटों को बहते देखा। देखते ही देखते खबर आसपास के इलाकों में फैल गई। जिसके बाद पुल पर भारी भीड़ इक_ा हो गई। कुछ लोग नाले में घुसकर नोट पकड़ते नजर आए।