वाशिंगटन: अमेरिका में मंगलवार को 45वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। चुनाव के शुरुआती नतीजों में जहां हिलेरी ने दो जगह बाजी मार ली है वहीं न्यू हैंपशायर में डोनाल्ड ट्रंप आगे हैं। हिलेरी क्लिंटन ने डोनाल्ड ट्रंप को डिक्सविले नॉच में 4-2 से हरा दिया। अब डिक्सविले के बाद हाट्र्स लोकेशन से भी हिलेरी क्लिंटन ने बाजी मारी है। हिलेरी को यहां 17 वोट मिले जबकि ट्रंप को 14 वोट मिले हैं। इसी प्रकार न्यू हैंपशायर में डोनाल्ड ट्रंप, हिलेरी क्लिंटन से आगे चल रहे हैं। ट्रंप ने 32-25 से बढ़त बनाई हुई है। इस बार अमेरिकी जनता किसे चुनेगी इस पर सबकी नजर होगी एक तरफ जहां पहली महिला राष्ट्रपति बनने की रेस में डेमोक्रैटिक पार्टी से हिलेरी क्लिंटन हैं तो वहीं दूसरी तरफ रिपब्लिकन पार्टी से अमेरिकी कारोबारी डोनाल्ड ट्रंप हैं।