इंडिया न्यूज सेंटर, वैशाली:
एक ही जिले की रहने वाली दो सहेलियों को अापस में प्यार हुअा अौर फिर दोनों ने अपने देवता के समक्ष शादी कर ली। दूल्हा बनी लड़की पटना में जॉब करती है जबकि दुल्हन बनी लड़की नाबालिग है और 9वीं की छात्रा है। दीपा और शिखा वैशाली के बिदुपुर की रहने वाली हैं। दोनों पड़ोस में रहती हैं। दीपा 22 साल की है जबकि शिखा नाबालिग है। दोनों एक साथ ज्यादा समय गुजारती थीं। इसी दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। शादी के बाद दोनों को लगा की उनके घरवाले नहीं मानेंगे तो दोनों भागकर मुम्बई चली गईं। एक महीने के बाद लौटने पर दोनों वैशाली के एसपी से मिलीं और कहा कि हम साथ जिएंगे और साथ मरेंगे।