इस्लामाबाद: नापाक हरकतों के बाद पाकिस्तान गीदड़ भभकी पर उतर आया है। गुरुवार को पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने कहा कि अगर पाकिस्तान ने कभी सर्जिकल स्ट्राइक की तो भारत पीढिय़ों तक उसे भूल नहीं पाएगा। अपनी प्रस्तावित सेवानिवृत्ति से कुछ दिन पहले जनरल शरीफ ने कहा कि अगर पाकिस्तान ऐसे हमले करता है तो भारत अपने बच्चों को पाठ्यक्रम में पढ़ाएगा कि सर्जिकल स्ट्राइक होतह्म् क्या है। उन्होंने भारत की इस बात को भी खारिज किया कि उसने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना भारतीय बलों को सबक सिखाने में सक्षम है। राहील शरीफ खैबर कबाइली क्षेत्र में देश के धाकड़ बल्लेबाज शाहिद अफरीदी के नाम पर एक क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करने के बाद कबाइली बुजुर्गों को संबोधित कर रहे थे।