` बजट 2018- पेट्रोल-डीजल 2 रुपए सस्ता हुआ, जानिए क्या हुआ महंगा क्या सस्ता

बजट 2018- पेट्रोल-डीजल 2 रुपए सस्ता हुआ, जानिए क्या हुआ महंगा क्या सस्ता

Budget 2018- Petrol-diesel prices fall by 2 rupee share via Whatsapp

Budget 2018- Petrol-diesel prices fall by 2 rupee



इंडिया न्यूज सेंटर,नई दिल्लीः
मोदी सरकार का आखिरी बजट वीरवार को पेश किया गया है।  देश की नजर वित्त मंत्री अरुण जेटली के बजट भाषण पर थी। भाषण के दौरान जेटली ने एक के बाद कई घोषणाएं की। बजट में इस बार सबसे बड़ी राहत के तौर पर पेट्रोल-डीजल के दाम 2 रुपए सस्ते किए गए हैं। सरकार ने इन पर एक्साइज ड्यूटी में कमी की है। घटे हुए दाम आज रात से लागू होंगे। वहीं सरकार ने कई ऐसी घोषणाएं की जिनमें कई वस्तुए और सेवा सस्ती हुई हैं तो वहीं कई चीजें महंगी हुई है। आइए जानते हैं बजट में क्या सस्ता हुआ है और क्या महंगा हुआ। केंद्र सरकारने दैनिक उपभोग की कुछ वस्तुओं पर सीमा शुल्क बढ़ाकर 20 फीसदी कर दिया है। वहीं फ्रूट जूस पर आयात शुल्क 30 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया है। इस वजह से आयातित कारें, एलसीडी और एलईडी टीवी, मोबाइल फोन, सोना-चांदी, परफ्यूम, डेंटल हाइजीन, आफ्टर शेव, ड्योडरेंट, रूम फ्रेशनर, बालों में इस्तेमाल होने वाले उत्पाद अब महंगे हो जाएंगे। वित्त मंत्री ने घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के मकसद से मोबाइल फोन पर सीमा शुल्क 15 फीसदी के बजाय 20 फीसदी, एलसीडी/एलईडी टीवी पर 7.5 फीसदी से 15 फीसदी और अन्य उपभोक्ता वस्तुओं पर सीमा शुल्क 20 फीसदी करने की घोषणा की है। इसके अलावा सिल्क फेब्रिक्स पर भी सीमा शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी कर दिया गया है। केंद्रीय बजट पेश करते हुए जेटली ने कहा कि वह घरेलू उत्पादकों को प्रोत्साहित करने के लिए सीमा शुल्क में कटौती की परंपरा तोड़ रहे हैं। देश के खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रॉनिक, ऑटो कंपोनेंट्स और फुटवियर उद्योगों के विकास की अपार संभावनाएं हैं। इससे देश में रोजगार भी बढ़ेगा।

इन वस्तुओं पर बढ़ा सीमा शुल्क
वस्तु                        पहले (प्रतिशत)              अब (प्रतिशत)
मोबाइल फोन                    15                                20
स्मार्ट वॉच                        10                                 20
मोबाइल फोन  एक्सेसरीज   7.5-10                          15
एलसीडी/ एलईडी               7.5                                15 
फ्रूट जूस                           30                                 50
सिल्क फेब्रिक                    10                                 20

महंगा
कार और मोटरसाइकिल
मोबाइल फोन
चांदी
सोना

सस्ता
कच्चा काजू
सोलर टेंपर्ड ग्लास

Budget 2018- Petrol-diesel prices fall by 2 rupee

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post