Big news: underworld don Chhota Shakeel's elder sister Hamida dies of corona
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील की बड़ी बहन हमीदा की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। उनका इलाज ठाणे के मुम्ब्रा में चल रहा था, बता दें कि 1 महीने के अंदर छोटा शकील की दो बहनों की मौत हो चुकी है। पिछले महीने छोटी बहन फहमीदा शेख का निधन हो गया था।
कौन है छोटा शकील...?
छोटा शकील 60 के दशक के मध्य में मुंबई में एक संदिग्ध ट्रैवल एजेंसी चलाता था। 1980 के दशक में वह दाऊद के साथ मिल गया और माफिया के तौर पर उभरा, उसे दाऊद का काफी करीबी माना जाता है। कई जांच एजेंसियां ये भी कहती हैं कि वो दाऊद की डी कंपनी को वहीं चलाता था। 1988 में राष्ट्रीय सुरक्षा एक्ट के तहत गिरफ्तार होने के बाद छोटा शकील लगभग चार महीने जेल में रहा। जमानत मिलते ही वो भागकर दाऊद के पास दुबई चला गया। मार्च 1993 में दोनों ने भारत के सबसे बड़े आतंकवादी हमले मुंबई सीरियल ब्लास्ट की साजिश बनाई और उसे अंजाम दिया।