इंडिया न्यूज सेंटर, जालंधर: सेंट्रल टाउन की गली नंबर एक में रहने वाले नेपाली युवक विष्णु ने घर के बाथरूम की खिड़की से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब विष्णु को लगने वाले ऑक्सीजन सिलेंडर देने के लिए एक युवक आया। वह विष्णु को ढूंढते ढूंढते वह बाथरुम में पहुंचा तो उसका शव लटकते हुए देखा। यह घर जगदंबे इंजीनियरिंग वक्र्स फोकल प्वाइंट के मालिक नरेश सहगल का है। नरेश ने बताया कि वह यहां पर कभी नहीं रहे। यहां पर उनकी लेबर रहती थी। विष्णु उनके पास काफी सालों से काम कर रहा था। वह काफी बीमार था और बीते दिनों उसकी पत्नी का एक्सीडेंट हो गया, जिससे वह काफी परेशान था। थाना 4 की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।