इंडिया न्यूज सेंटर, मुंबई: अभिनेता रणबीर कपूर और हीरोइन अनुष्का शर्मा एक बार फिर साथ बड़े पर्दे पर एक साथ दिखने वाले हैं। निर्देशक राजकुमार हिरानी संजय दत्त की बायोपिक बनाने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस खबर में हिरानी, अनुष्का को विशेष भूमिका के लिए साइन कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि अनुष्का शर्मा बायोपिक में संजय दत्त की पूर्व गर्लफ्रेंड माधुरी दीक्षित नेने या फिर उनकी पत्नी मान्यता की भूमिका निभा सकती हैं। वैसे कहा यह भी जा रहा अनुष्का शर्मा इस फिल्म में संजय की कहानी कहने वाली एक पत्रकार के रूप में दिखेंगी। हिरानी के स्पोक्सपर्सन ने इस बात की पुष्टि की है कि अनुष्का इस बायोपिक में सूत्रधार के रूप में दिखेंगी। फिल्म में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं। इस फिल्म से पहले रणबीर और अनुष्का की जोड़ी ए दिल है मुश्किल और बॉम्बे वेलवेट में साथ दिख चुकी है।