` भाजपा ने विधानसभा हलकों में नियुक्त किए सोशल मीडिया प्रमुख

भाजपा ने विधानसभा हलकों में नियुक्त किए सोशल मीडिया प्रमुख

bjp appoints social media head share via Whatsapp

इंडिया न्यूज सेंटर, जालंधर: जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र के मुताबिक सोशल मीडिया प्रमुखों की जिम्मेवारी लगा दी  है। जालंधर के सोशल मीडिया प्रमुख कुबेर शर्मा होंगे। उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से कुलदीप शंटी, सेंट्रल हलके से रजत महेंद्रु, दक्षिण विधानसभा हलके से हरमन गिल व जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र से नवीन सक्सेना ये जिम्मेवारी संभालेंगे। यह सभी कार्यकर्ता पार्टी के प्रांतीय कार्यालय के संपर्क  में रहेंगे। प्रांतीय कार्यालय से मिलने वाली सूचनाओं को कार्यकर्ता तक विधानसभा क्षेत्र अनुसार तुरंत पहुंचाएंगे। इसी प्रकार मंडल नंबर 13 जालंधर कैंट के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश शर्मा, उपाध्यक्ष संजय कालरा, कार्यकारिणी सदस्य बीना शर्मा व हरदीप कौर देव उपस्थित थे। भाजपा के जालंधर कैंट मंडल में अध्यक्ष इंद्र कालरा, महासचिव रजनीश सहगल, मनजीत पांडे, उपाध्यक्ष नवल किशोर, जगमोहन जोगा, कमल किशोर, हरजीतपाल सिंह, सचिव गुरविंदर लांबा, गगन गुप्ता, अरुण अबि, अनु शर्मा, मीनू, कोषाध्यक्ष राजू कन्नौजिया व मीडिया प्रमुख ठाकुर दास नियुक्त किए गए।                         

bjp appoints social media head

OJSS Best website company in jalandhar
India News Centre

India News Centre

Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post