` भारतीय क्रिकेटर कर्ण शर्मा के घर पडोसियों द्वारा तोड़फोड़, फायरिंग

भारतीय क्रिकेटर कर्ण शर्मा के घर पडोसियों द्वारा तोड़फोड़, फायरिंग

Firing & Ransacked of the Indian cricketer Karan Sharma house by his neighbours share via Whatsapp

कर्ण शर्मा के पिता की शिकायत पर एफआईआर, राहुल गुप्ता गिरफ्तार

इंडिया न्यूज सेंटर,मेरठः
शहर के नजदीक कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की यूरोपियन स्टेट कॉलोनी में रह रहे भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी कर्ण शर्मा के घर देर रात तोड़फोड़ व फायरिंग हुई। पड़ोस में रहने वाले ठेकेदार राहुल गुप्ता ने अपने पांच-छह साथियों के साथ कर्ण के घर पर हमला बोल दिया। घर में लगे सारे गमले तोड़ दिए और हथियारों से फायरिंग कर दहशत फैलाई। दहशत के चलते पूरी रात कर्ण का परिवार घर के अंदर कैद रहा। पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कर्ण शर्मा इन दिनों विशाखापट्टनम में हैं। वे न्यूजीलैंड के खिलाफ इंडिया ए टीम की तरफ से मैच खेलने में व्यस्त हैं।

गमले को लेकर पड़ोसी से विवाद
क्रिकेटर कर्ण शर्मा और उनका परिवार यहां यूरोपियन स्टेट कॉलोनी में रह रहा है। उनके बराबर में ही मुजफ्फरनगर निवासी ठेकेदार राहुल गुप्ता रहता है। दोनों के मकानों के बीच में एक ही दीवार है, जिस पर कर्ण के परिवार के गमले रखे हुए हैं। इन गमलों को लेकर लगातार विवाद होता रहता है।


लोगों को जानकारी देते कर्ण के पिता


कर्ण के पिता विनोद शर्मा के मुताबिक, बुधवार देर रात राहुल गुप्ता अपने पांच-छह साथियों के साथ गेट फांदकर घुस आया। हमलावरों ने दीवार पर रखे सारे गमले फेंक दिए। हथियार लहराए और फायरिंग की जिसके चलते उनका पूरा परिवार दहशत में आ गया। वीरवार सुबह होने पर विनोद शर्मा ने पुलिस को इसकी सूचना दी तो हड़कंप मच गया। पुलिस की कई गाड़ियां यूरोपियन स्टेट कॉलोनी में पहुंच गईं। पूरे मामले में विनोद शर्मा की ओर से जानलेवा हमला, तोड़फोड़ और फायरिंग की एफआईआर कंकरखेड़ा थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार राहुल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

Firing & Ransacked of the Indian cricketer Karan Sharma house by his neighbours

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post