` भारत में कोरोना से ठीक होने की दर दुनिया में सबसे ज्यादा : स्वास्थ्य मंत्रालय

भारत में कोरोना से ठीक होने की दर दुनिया में सबसे ज्यादा : स्वास्थ्य मंत्रालय

Corona recovery rate in India is highest in the world: Ministry of Health share via Whatsapp

Corona recovery rate in India is highest in the world: Ministry of Health

न्यूज डेस्क, जालंधर:
पूरी दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की जंग का लोहा मान रही है। ऐसा हम नहीं बल्कि आंकड़े कह रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में कोरोना से ठीक होने की दर पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा हो गई है। वहीं, भारत इस महामारी की वैक्सीन को दुनिया के अन्य देशों को भी उपलब्ध करा रहा है। विदेश मंत्री जयशंकर ने रविवार को ट्वीट कर बताया कि मेड इन इंडिया वैक्सीन की खेप मेक्सिको पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि भारत में एक अक्टूबर 2020 से रोजाना होने वाली नई मौतों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य रिकवरी दर दुनिया में सबसे अधिक है। मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया,"एक अक्टूबर 2020 के बाद से,राष्ट्र ने मृत्यु संख्या दर में भारी गिरावट देखी है। देश में रविवार को कोरोना मृत्यु दर 1.5 (1.43%) से नीचे दर्ज की गई है। भारत की मृत्यु संख्या दर दुनिया में सबसे कम है।"

स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी भी दी कि पिछले 24 घंटे के अंतराल में 11,016 कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इससे कोरोना रिकवरी दर 1,06,11,731 हो गई है। मंत्रालय ने कहा, "भारत की कोविड-19 रिकवरी दर 97.31 प्रतिशत है, जो कि विश्व में सबसे अधिक है। ऐसे में कोरोना से स्वस्थ हुए और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर 1,04,74,164 हो गया है।"

अब तक, देश में कोविड-19 के खिलाफ स्वास्थ्य सेवा और फ्रंटलाइन कर्मचारियों की संख्या 82 लाख से अधिक है। रविवार को सुबह 8 बजे तक मिली अंतिम रिपोर्ट के अनुसार, कुल 82,63,858 लाभार्थियों को 1,72,852 सत्रों के माध्यम से टीका लगाया गया है। इनमें 59,84,018 स्वास्थ्य कर्मी (पहली खुराक), 23,628 स्वास्थ्य कर्मी (दूसरी खुराक) और 22,56,212 फ्रंटलाइन कर्मचारी (पहली खुराक) शामिल हैं।

कोरोना टीकाकरण की दूसरी खुराक शनिवार से उन लाभार्थियों को दी जा रही है, जिन्होंने पहली खुराक की प्राप्ति के 28 दिन पूरे कर लिए। मंत्रालय ने बताया कि 13 फरवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के 29वें दिन तक कुल 2,96,211 लाभार्थियों ने टीका लगाया जा चुका है। इसमें से 2,72,583 लाभार्थियों को पहली खुराक के लिए 8,071 सत्रों में टीका लगाया गया और 23,628 एचसीडब्ल्यू को वैक्सीन की दूसरी खुराक मिली।

मंत्रालय ने कहा, "देश में दिन-प्रतिदिन टीकाकरण में वृद्धि देखी जा रही है," मंत्रालय ने कहा कि कुल टीकाकृत लाभार्थियों में से 68.55 प्रतिशत 10 राज्यों के हैं। इसमें कहा गया है कि कोरोना से स्वस्थ हुए  81.58 फीसदी मामले छह राज्यों में केंद्रित हैं। केरल ने कोरोना से ठीक हुए 5,835 नए मामलों के साथ एकल दिन की रिकवरी की अधिकतम संख्या की सूचना दी है। वहीं, 24 घंटे के अंतराल में महाराष्ट्र में कुल 1,773 लोग वायरस से ठीक हुए। इसके अलावा तमिलनाडु में 482 लोग स्वस्थ हुए।

भारत के 1.37 लाख के वर्तमान सक्रिय केस अब भारत में फैले संक्रमण का मात्र 1.26 प्रतिशत है। केरल में उच्चतम दैनिक नए मामलों 5,471 दर्ज किए गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 3,611, जबकि तमिलनाडु में 477 नए मामले सामने आए हैं। इन राज्यों में हुए नई मृत्युओं का प्रतिशत 78.3 है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 38 मौतें हुईं। वहीं,  केरल में 16 दैनिक मौतें हुईं। तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में पांच नए मौत के केस दर्ज हुए हैं।

Corona recovery rate in India is highest in the world: Ministry of Health

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post