इंडिया न्यूज सेंटर, करनालः करनाल के मधुबन पुलिस कॉम्पलेक्स में हरियाणा के राष्ट्रीय मुक्केबाज राजेंद्र सिंह ने अपने क्वार्टर में फंदा लगाकर जान दे दी। राजेन्द्र ने अपने सुसाइड नोट में मौत का कारण हरियाणा की 6 महिला मुक्केबाजों को बताया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी मीना के ब्यान व सुसाइड़ नोट के आधार पर महिला मुक्केबाजों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजेन्द्र सिंह 2001 में पुलिस में भर्ती हुआ था। थाना प्रभारी मधुबन बलबीर ने बताया कि हरियाणा पुलिस के ए.एस.आई.राजेंद्र की पत्नी मीना व उसके लिखे सुसाइड़ नोट के आधार पर आरोपी महिला पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया गया है। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।