` महेंद्र सिंह धोनी ने सुनाए रजनीकांत के डायलॉग

महेंद्र सिंह धोनी ने सुनाए रजनीकांत के डायलॉग

ms dhoni deliver rajnikant dialouge share via Whatsapp

इंडिया न्यूज सेंटर, नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने जीवन पर आधारित फिल्म द अनटोल्ड स्टोरी की प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में वे चेन्नई के सत्यम सिनेमा गए। जब इवेंट चल रहा था तब उन्होंने वहां अपने फैन्स को सुपरस्टार रजनीकांत के डायलॉग्स सुनाए। इसके बाद सुपरस्टार रजनीकांत से मुलाकात भी की। एक्टर सूर्या की स्टार वाइफ ज्योतिका उनके बच्चे भी मौजूद थे। धोनी ने ज्योतिका और बच्चों से काफी बातचीत की। धोनी ने बच्चों को बताया कि  वह उनके पापा के बड़े फैन हैं। इस दौरान ज्योतिका की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि रजनीकांत के बाद उनके अगले फेवरेट स्टार सूर्या हैं। धोनी की फिल्म तीस सिंतबर को रिलीज होने वाली है।  

ms dhoni deliver rajnikant dialouge

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post