` मुख्यमंत्री द्वारा डा. महिंद्र सिंह रंधावा की पत्नी के देहांत पर दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री द्वारा डा. महिंद्र सिंह रंधावा की पत्नी के देहांत पर दुख व्यक्त किया

PUNJAB CM CONDOLES DEMISE OF DR. MOHINDER SINGH RANDHAWA’S WIFE share via Whatsapp

PUNJAB CM CONDOLES DEMISE OF DR. MOHINDER SINGH RANDHAWA’S WIFE


इंडिया न्यूज सेंटर,चंडीगढ़:
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चण्डीगढ़ के प्रथम मुख्य आयुक्त स्वर्गीय डा. एम.एस. रंधावा की पत्नी श्रीमती इ$कबाल कौर रंधावा के देहांत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्रीमती इकबाल कौर 101 वर्षों की थीं जो संक्षिप्त बीमारी के पश्चात यहां के एक निजी हस्पताल में चल बसे। वह अपने पीछे दो पुत्रियांं और एक पुत्र छोड़ गए हैं। एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि इकबाल कौर को डा. रंधावा के लिए दृढ़ संकल्प वाली और प्रेरणादायक शख्सियत बताया। डा. रंधावा ने लुधियाना में पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी की स्थापना करके राज्य में हरित क्रांति लाने का आधार बांधने में अहम भूमिका अदा की। चण्डीगढ़ को सुंदर शहर के तौर पर विकसित करने के साथ-साथ कला एवं संस्कृति का प्रसार करने में भी उन्होंने अहम योगदान दिया। दुखी परिवार के सदस्यों और सगे-सबंधियों से हर्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और पारिवारिक सदस्यों एवं सगे-सबंधियों को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने हेतु प्रार्थना की।

PUNJAB CM CONDOLES DEMISE OF DR. MOHINDER SINGH RANDHAWA’S WIFE

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post