इंडिया न्यूज सेंटर,मुजफ्फरनगरः एक तरफ जहां पुरे देश में गौ माता को लेकर भाजपा व कांग्रेस में जमकर राजनीति हो रही है। वहीं दूसरी तरफ एक एेसा वाक्या सामने आया है जिससे पुरी मानवता को सकते में डाल दिया है। उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर के पंचेडा गाव में एक गाय ने मनष्य के बच्चे की शक्ल के बछड़े को जन्म दिया है। हालांकि यह मनुष्य के आकार का बछड़ा थोड़ी देर बाद जन्म देकर मर गया है। लेकिन जैसे ही यह खबर फैली तो उसको देखने के लिए लोगों का ताता लग गया है। लोगों ने इस बछड़े के दर्शन करके चढ़ावा चढ़ाना शुरु कर दिया था। हिंदु धर्म के लोगों ने बछड़े को फूलमालाएं पहनाकर उसका अंतिम संस्कार किया है।