इंडिया न्यूज सेंटर, मुंबई: पिछले दिनों दीपिका पादुकोण टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस 10 में अपनी आगामी पहली हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल एक्स- रिटर्न ऑफ जैंडर केज को प्रमोट करने पहुंची थी। यहां फिल्म का नया ट्रेलर भी लॉन्च किया गया जिसमें दीपिका शानदार एक्शन सीन्स करतीं नजर आई हैं। दीपिका की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। ऐसे में शाहिद ने भी सोशल मीडिया पर दीपिका की शानदार अदाकारी की तारीफ की। उन्होंने ट्वीट में कहा कि उन्हें दीपिका की परफॉर्मेंस देखकर गर्व महसूस हो रहा है। दीपिका ने भी शाहिद को जवाब दिया और उन्हें सश कहकर संबोधित किया। दीपिका ने शाहिद को धन्यवाद देते हुए मैसेज के साथ तीन किस करते हुए चेहरे भी लगा दिये। इसे देखकर रणवीर को बुरा लग सकता है। रणवीर और दीपिका के रिश्ता के बारे में तो सभी जानते है। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा। कुछ समय पहले दीपिका और रणवीर की शादी की बात चल रही थी और इसके बाद ब्रेकअप की खबरें भी आई। रणवीर कई मौकों पर अपने प्यार का इजहार करते नजर आये हैं लेकिन दीपिका की ओर से ऐसा कुछ नहीं दिखा है। फिल्म पद्मावती में दीपिका, शाहिद और रणवीर तीनों कलाकार एक साथ होंगे। पिछले दिनों खबरें थी कि रणवीर नहीं चाहते कि फिल्म के पहले पोस्टर में शाहिद को तवज्जो दी जाये। रणवीर के इस इशारे से तो ऐसा लगता है कि वो शाहिद को ज्यादा पसंद नहीं करते। अब ऐसे में दीपिका का शाहिद के साथ फ्रेंडली बिहेव रणवीर को थोड़ा तो बुरा लगेगा।