जितेंद्र, पठानकोट : शिव सेना पंजाब का विस्तार करते हए पार्टी हाईकमान के आदेशों पर शिव सेना भारत का शिव सेना पंजाब में विलय कर दिया गया। इस दौरान शिव सेना पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष नरोत्तम मन्हास व जिला प्रधान संजीव शर्मा विशेष रूप से पहुंचे। शिव सेना भारत के राष्ट्रीय प्रधान साहिल शर्मा ने कहा कि उन्होंने शिव सेना पंजाब की नीतियों से प्रभावित होकर शिव सेना भारत का शिव सेना पंजाब में विलय किया है। साहिल शर्मा को शिव सेना पंजाब का प्रदेश सचिव भी नियुक्त किया गया। साहिल शर्मा ने शिव सेना पंजाब के मुख्य सदस्यों का धन्यवाद किया व कहा कि वह अपनी जिमेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। इस अवसर पर कुलवंत सिंह, सुरजीत जगोत्रा, अनमोल, सतपाल, प्रदीप कुमार, विशाल, मनी, शिवा, बलवीर सिंह, सन्नी, नवजोत सिंह, मोहित कुमार, कर्ण सिंह, दीपक व विक्रम उपस्थित थे।