इंडिया न्यूज सेंटर, मुंबई: शेयर बाजार में बुधवार को 555 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी में ये गिरावट 170 अंकों की दर्ज की गई। बताया जाता है कि भारत की तरफ से पाकिस्तानी सीमा में की गई सर्जिकल स्ट्राइक के कारण ये गिरावट आई। सेंसेक्स सुबह साढ़े नौ बजे 144.०4 अंकों की मजबूती के साथ 28,436.85 पर और निफ्टी भी लगभग 8,789.25 पर था। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का तीस शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 130.33 अंकों की बढ़त के साथ 28,423.14 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का संवेदी सूचकांक निफ्टी 47.55 अंकों की बढ़त के साथ 8,792.70 पर खुला।