` समय़ से पहले अाएगा मानसून

समय़ से पहले अाएगा मानसून

Premature monsoon share via Whatsapp


-चक्रवाती तूफान मोरा की वजह से नॉर्थईस्ट में मॉनसून जल्दी पहुंचा
इंडिया न्यूज सेंटर, चंडीगढ़:

गर्मी से झुलस रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दक्षिण पश्चिमी मॉनसून ने मंगलवार को केरल और नॉर्थ ईस्ट में दस्तक दे दी थी। जिसके चलते मणिपुर और अरुणाचल में मॉनसून की पहली फुहारें पड़ीं। अब यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उत्तर भारत में भी मानसून जल्द ही पहुंचेगा। लेकिन यहां के लोगों को लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। पंजाब में भी मंगलवार की रात को हुई बरसात ने मौसम को ठंडा कर दिया है।
बीते सोमवार शिमला के पहाड़ी इलाकों में बर्फवारी व कुछ मैदानी क्षेत्रों और राजधानी दिल्ली में भी बरिश का दौर रहा। जिससे गर्मी की मार झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली है। आमतौर पर केरल में मॉनसून के पहुंचने के कुछ दिनों बाद नॉर्थ ईस्ट में बारिश शुरू होती है। हालांकि, इस बार चक्रवाती तूफान मोरा की वजह से नॉर्थईस्ट में मॉनसून जल्दी पहुंच गया।

Premature monsoon

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIANEWSCENTRE

Leave a comment






11

Latest post