` सिंधु, साक्षी, दीपा, जीतू राय को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार

सिंधु, साक्षी, दीपा, जीतू राय को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार

rio olympic share via Whatsapp
इंडिया न्यूज सेंटर, नई दिल्ली : रियो ओलंपिक में भाग लेने वाले चार भारतीय खिलाडिय़ों को राजीव खेल रत्न पुरस्कार देने की घोषणा कर दी गई है। ये चार खिलाड़ी हैं शटलर पीवी सिंधु, रेसल साक्षी मलिक, जिम्नास्ट दीपा कर्मकार और शूटर जीतू राय। सिंधु ने ओलंपिक में सिल्वर मेडल व साक्षी ने फ्री स्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। वहीं दीपा कर्मकार ने जिम्नास्टिक की प्रॉडुनोवा स्पर्र्धा में चौथा स्थान हासिल किया। प्राडुनोवा को जिम्नास्टिक की सबसे कठिन स्पर्धा माना जाता है। दीपा चंद अंकों के अंतर से कांस्य हासिल करने में चूक गईं। द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए दीपा कर्मकार के कोच बिश्वेश्वर (बीएस) नंदी व क्रिकेटर विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा का नाम शामिल है। उनके अलावा महाबीर सिंह को कुश्ती (लाइफटाइम) के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जाएगा। ये पुरस्कार इसी माह की 29 तारीख को दिए जाएंगे।
rio olympic

OJSS Best website company in jalandhar
Source: India News Centre

Leave a comment






11

Latest post