` सुखबीर बादल ने अकाली दल जालंधर शहरी की कमान दी कुलवंत सिंह मन्नन के हाथ में

सुखबीर बादल ने अकाली दल जालंधर शहरी की कमान दी कुलवंत सिंह मन्नन के हाथ में

Sukhbir Badal handed over the Akali Dal Jalandhar Urban, in the hands of Kulwant Singh Mannan share via Whatsapp

Sukhbir Badal handed over the Akali Dal Jalandhar Urban, in the hands of Kulwant Singh Mannan


गुरचरण सिंह चन्नी को मक्कड के विरोध के चलते गवानी पड़ी प्रधानगी


इंडिया न्यूज सेंटर,चंडीगढ़ : अकाली दल पंजाब के सुप्रीमों सुखबीर बादल ने पंजाब की जिला प्रधान की घोषणा कर दी है। सुखबीर बादल ने जालंधर शहरी की कमान कुलवंत सिंह मन्नन के हाथ में दे दी है। पार्टी सूत्रों की माने तो गुरचरण सिंह चन्नी को सर्बजीत सिंह मक्कड के विरोध के कारण प्रधानगी से हाथ धोना पड़़ा है। बताते है चन्नी ने विधानसभा चुनाव में जालंधर कैंट के उम्मीदवार सर्बजीत सिंह मक्कड का विरोध किया था। जिसके कारण मक्कड चन्नी को लेकर खासे नाराज थे। मक्कड के विरोध के चलते सुखबीर सिंह बादल ने गुरचरण सिंह चन्नी की छुट्टी कर दी है और उनकी जगह कुलवंत सिंह मन्नन जालंधर को शहरी प्रधान बनाया गया है। इसके अलावा एनके शर्मा को मोहाली, परमजीत सिंह लक्खेवाल को रोपड़, जत्थेदार जगीर सिंह वडाला को कपूरथला, रोहित कुमार मोंटू को फिरोजपुर शहर और कुलवंत सिंह कीरतू को बरनाला का प्रधान बनाया गया है।

Sukhbir Badal handed over the Akali Dal Jalandhar Urban, in the hands of Kulwant Singh Mannan

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post