` हर जगह तिरंगा ही तिरंगा नजर आएगा,जम्मू-कशमीर से धारा 370 तो हटाओं-इंद्रेश कुमार

हर जगह तिरंगा ही तिरंगा नजर आएगा,जम्मू-कशमीर से धारा 370 तो हटाओं-इंद्रेश कुमार

Tiranga everywhere will be a tricolor; Section 370 can be removed from Jammu and Kashmir; Indresh Kumar share via Whatsapp

गौसेवा सदभावना यात्रा के चंडीगढ़ पहुंचने पर मीडिया से रुबरु होने  पर बोले देश में बीफ का एक्सपोर्ट कम हुआ,  खत्म नहीं

इंडिया न्यूज सेंटर,चंडीगढ़ः 
जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की ओर से कुछ दिन पहले यह बयान देने कि राज्य से अगर धारा 370 को हटाया गया तो राज्य में कहीं तिरंगे को कंधा देने वाला नहीं मिलेगा। इस बयान पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के संस्थापक इंद्रेश कुमार ने कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 को हटाकर यह अजमा कर देख लें
कि वहां हर जगह तिरंगा ही तिरंगा नजर आएगा और जो तिरंगे को कंधा न मिलने की बातें कह रहे हैं कहीं नजर नहीं आएंगे। उक्त बाक्य इंद्रेश ने बुधवार को पंजाब विश्वविद्यालय के गोल्डन
जुबली हाल में मीडिया से गो सेवा सदभावना यात्रा के चंडीगढ़ पहुंचने पर कही। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में लोगों की भावनाओं को भडक़ाने वाले तो कई हैं लेकिन उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोडऩे वाले कम हैं। उन्होंने कहा कि वह कश्मीर में हर धर्म के लोगों को आपस में मिलकर रहने का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि  देश में कुछ महीनों से गाय का मांस का एक्सपोर्ट कम  हो गया है। उन्होंने कहा कि देश में गाय की हत्याओं को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ सख्त
कानून बनाए जा रहे हैं। वहीं एक सवाल में उन्होंने कहा कि देश में कहीं  भैस की मांस एक्सपोर्ट हो रहा है तो उसे भी बीफ कहा जा रहा है। उन्होंने एक सवाल- देश में आज भी गाय का मांस एक्सपोर्ट हो रहा है को पूर्ण रुप से बंद करने पर क्या कार्रवाई की या कर रहे हैं? तो कहा कि यह काम सरकार है मेरा नहीं। मैं तो लोगों को जागरूक कर रहा हूं कि गाय हमारी मां है। इसके बाद भी कोई बीफ का सेवन करता है तो वह राक्षस ही कहलाता है। उन्होंने कहा कि  देश व विदेश में आज भी अगर मां का दूध न उतरे तो बच्चे को गाय का दूध दिया जाता है। वहीं पूरे विश्व में 90 प्रतिशत जनसंख्या  गाय के दूध पर निर्भर है। गाय कई प्रकार के जड़ी बुटियां  खाती है और इस दौरान उसके अंदर ऐसी मशीनरी है जो विष तत्व को अंदर रखती है और इंसान को पौष्टिक आहार के रुप में दूध देती है। उन्होंने कहा कि गाय  का दूध न केवल पौष्टिक होता है बल्कि इसके गोबर में इतनी शक्ति होती है कि इसे सिक्योरिटी की ट्रेनिंग, सुरक्षा बलों के बंकरों को बनाने में प्रयोग किया जाता है।

गाय का गोबर एंटी रेडियेशन युक्त होता:

यही नहीं गाय का गोबर एंटी रेडियेशन युक्त होता है। इसमें अगर कोई फायर करने पर फायर से आसपास के एरिया को कोई नुकसान नहीं होता है क्योंकि इसमें पाये जाने वाले तत्व फायर को अपने अंदर  खींच लेते हैं। देश में सिक्योरिटी की ओर से बंकरों को गाय के गोबर से तैयार किया जाता है। यह जवानों को किट नाशकों से बचाते हैं।

  गोमूत्र से 235 प्रकार की औषधिये बन रहीं:

उन्होंने कहा कि गाय के मूत्र से देश में 235 प्रकार गंभीर रोगों के उपचार के लिए औषधियां तैयार की जाती हैं। वहीं गाय के गौबर से इंधन प्राप्त होता है। एक गाय से इंसान को हर प्रकार से अनेक लाभ मिलते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ स्वार्थी लोग धर्म ग्रंथों के सत्य को समाज के सामने न आने  देने के लिए गाय पर अत्याचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मक्का सरीफ व मदीना सरीफ में आज तक  गाय की कुर्बानी नहीं दी गई है और एेसे करने वाले को अपराध की श्रेणी में रखा जाता है।

इस्लाम में गाय की कुर्बानी को जगह नहीं:

 इंद्रेश कुमार ने कहा कि  इस्लाम धर्म में भी गाय की कुर्बानी नहीं होती है, वहां न तो लोग गोस्त परोसा जाता है न खरीदा जाता है। उन्होंने कहा कि गाय मानवता की माता है और इसका आदर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि  देश में लोगों में गो सेवा सदभावना यात्रा को लेह की सिंधू नदी से मोह मद फैज  खान ने 24 जून को पैदल चलकर शुरू की है। फैज  खान अखिल भारतीय मुस्लिम मंच के सदस्य हैं और उन्होंने गाय को माता मानकर स्कूल से टीचर की नौकरी को छोडक़र पूरे देश में लोगों को जागृत करने का संकल्प कर इसे शुरू किया है। 500 दिन की यात्रा में 12 हजार किमी  की दूरी तय
करेंगे। वह कल चंडीगढ़ से मोरनी से होते हुए उत्तराखंड यूपी जाएंगे। रामेश्वरम में सिंधू जल समुद्र में डालेंगे और फिर वहां से दक्षिण भारत के राज्यों से होते हुए अमृतसर के गोल्डन टैंपल में अपनी यात्रा  खत्म करेंगे। जहां जहां से वह गुजर रहे हैं वहां लोगों को गाय के महत्व के बारे में संदेश दिया जा रहा
है। वहीं इस दौरान मोह मद फैज  खान ने कहा कि  गाय  हमारी रक्षा करती है। गाय तोडने के लिए नहीं लोगों को आपस में जोडऩे का काम करती है। उन्होंने  कहा कि गाय मुहब्बत की प्रेरक है।

भारतीय सेना चीन से कम नहीं है: केजे सिंह

पूर्व आर्मी के  ले. जनरल केजे सिंह ने कहा कि  गौमाता  लोगों को एक नहीं अनेक फायदा देती है और गाय हमारी माता है और माता की रक्षा करने का हमें संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि  समाज के कुछ स्वार्थी लोग गलत धारणाएं प्रचारित कर दो धर्मों के लोगों को आपस में लड़ाते हैं। हमें इससे सचेत रहना होगा। उन्होंने कहा कि चीन हमें आंखे दिखा रहा है लेकिन हमारी सरकार की नीतियों के कारण वह आगे बढऩे की हिम्मत नहीं दिखा पा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना पूरी तरह से
सक्षम है। उन्होंने कि न तो हम लड़ाई चाहते हैं न ही चीन। उन्होंने कहा कि भूटान हमारा पड़ोसी देश और उसके हितों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हम चीनियों से कम नहीं है।

Tiranga everywhere will be a tricolor; Section 370 can be removed from Jammu and Kashmir; Indresh Kumar

OJSS Best website company in jalandhar
India News Centre

Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post