` हॉकी के शहंशाह शाहिद को मरणोपरांत प्रदेश का सर्वोच्च खेल सम्मान

हॉकी के शहंशाह शाहिद को मरणोपरांत प्रदेश का सर्वोच्च खेल सम्मान

SPORTS share via Whatsapp
इंडिया न्यूज़ सेंटर, लखनऊ । आधुनिक हॉकी के शहंशाह कहे जाने वाले वाराणसी के मुहम्मद शाहिद को मरणोपरांत प्रदेश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार लक्ष्मण अवार्ड दिया जाएगा। पूर्व ओलंपियन सुजीत कुमार और क्रिकेटर सुरेश रैना को लक्ष्मण पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। खेल विभाग जल्द ही लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कारों की सूची जारी करेगा। पुरस्कारों में तीन लाख ग्यारह हजार रुपये की राशि के अलावा लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति प्रदान की जाएगी। खेल विभाग के सूत्रों के मुताबिक पुरस्कारों के लिए चयनित पांच सदस्यीय टीम ने रियो ओलंपिक में बैडमिंटन में युगल स्पर्धा में प्रतिनिधित्व करने वाले मेरठ के मनु अत्री और यहीं की एथलीट सीमा पुनिया के नाम पर भी मुहर लगायी है। अपने जमाने के दिग्गज एथलीट विजय सिंह चौहान को भी लक्ष्मण अवार्ड दिया जाएगा। पूर्व महिला हॉकी खिलाड़ी गोरखपुर की प्रेम माया को भी रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2014-15 और वर्ष 2016-17 के लिए लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कारों के लिए करीब बीस खिलाडिय़ों के नामों पर विचार चल रहा है। चयन के लिए जो समिति बनायी गई है उसमें प्रमुख सचिव खेल अनीता भटनागर जैन, खेल निदेशक डॉ.आरपी सिंह, भारतीय खेल प्राधिकरण के निदेशक राजेंद्र सिंह, अर्जुन अवार्डी गुलाबचंद और उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि डॉ. विजय सिन्हा को शामिल किया गया है।
SPORTS

OJSS Best website company in jalandhar
Source: India News Centre

Leave a comment






11

Latest post