` भाजपा समाज को बांटने व नफरत फैलाने की राजनीति कर रही है- अखिलेश

भाजपा समाज को बांटने व नफरत फैलाने की राजनीति कर रही है- अखिलेश

BJP is doing politics to divide society and spread hatred: Akhilesh share via Whatsapp

इंडिया न्यूज सेंटर, लखनऊ: पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा  कि भाजपा समाज को बांटने और नफरत फैलाने की राजनीति कर रही है। वह विकास को साम्प्रदायिकता के चश्में से देखना चाहती है। विद्युत आपूर्ति में दिवाली और ईद में बांटना चाहती है। उन्होंने कहा भाजपा की केंद्र सरकार को बताना चाहिए कि उन्होंने देश के गरीबों, किसानों, पिछड़ों और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए क्या किया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का कुछ भी नहीं हुआ। भाजपाई कुछ भी झूठ बोल सकते हैं। भाजपा के पास इसका लाइसेंस है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सामाजिक सद्भाव में शमशान और कब्रिस्तान के बहाने नफरत ढूंढ़ती है। भाजपा का यही बुनियादी एजेण्डा भी है। हिंदू-मुसलमान दोनों का ही राष्ट्र निर्माण में योगदान हैं। उन्होंने कहा कि देश में जीडीपी ६ फीसदी आंकी गई है। तब तो मुसलमानों को इससे बाहर करने पर देश की विकास दर आधी ३ फीसदी ही रह जाएगी।अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कामकाज पर कहा कि अब तक जनहित की कोई नई योजना की शुरूआत तक नहीं की है। जो योजनाएं समाजवादी सरकार ने चलाई थीं, उनका ही नाम बदलकर अपनी विकास योजना बताना कहां की नैतिकता है। भाजपा सरकार में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति चैपट है। लोग बिजली संकट से त्राहि-त्राहि करने लगे हैं।

BJP is doing politics to divide society and spread hatred: Akhilesh

OJSS Best website company in jalandhar
Source: India News Centre

Leave a comment






11

Latest post