` यूपी निकाय चुनाव- 14 पर BJP को बढ़त, 2 पर BSP आगे

यूपी निकाय चुनाव- 14 पर BJP को बढ़त, 2 पर BSP आगे

UP Nagar Nigam Elections - 14 seats on BJP, BSP on 2 seats share via Whatsapp

UP Nagar Nigam Elections - 14 seats on BJP, BSP on 2 seats

यूपी निकाय चुनाव- 14 पर BJP को बढ़त, 2 पर BSP आगे

इंडिया न्यूज सेंटर,लखनऊः
उत्‍तर प्रदेश में  निकाय चुनाव को लेकर मतगणना का काम शुरु हो चुका  है। सत्‍ताधारी भारतीय जनता पार्टी को जहां इन चुनावों से काफी उम्मीदें हैं तो वहीं, विरोधियों का कहना है कि जनता इस चुनाव में अपनी ‘गलती’ फिर से नही दोहराएगी। राज्‍य के 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 439 नगर पंचायतों में चुनाव तीन चरणों में कराए गए थे।

 UPDATES

लखनऊ में बीजेपी प्रत्याशी आगे
गोरखपुर में बीजेपी प्रत्याशी सीताराम आगे
मथुरा में भाजपा प्रत्याशी मुकेश आर्य आगे
बरेली में बीजेपी मेयर प्रत्याशी उमेश गौतम आगे
वाराणसी में बीजेपी प्रत्याशी 1200 वोटों से आगे
आगरा, झांसी और मेरठ में बसपा आगे

अयोध्या : अब तक पार्षद प्रत्याशी के रूप में 5 बीजेपी, 3 सपा, और एक निर्दलीय जीते अयोध्‍या को आज अपना पहला मेयर मिलेगा। शहर में कुल 60 वार्ड हैं, जहां इस बार मेयर पद के लिए पहली बार चुनाव हुआ है। इस निगम में 1 नगर पालिका परिषद और 3 नगर पंचायत हैं। अब तक पार्षद प्रत्याशी के रूप में 5 बीजेपी, 3 सपा, और एक निर्दलीय जीते।

इलाहाबाद

इलाहाबाद में बीजेपी की अभिलाशा गुप्ता 7000 वोटों से सपा के प्रत्याशी से आगे चल रही हैं। यहां 9 नगर पंचायतें हैं। इलाहाबाद नगर निगम में 80 वार्ड हैं, यहां की तीनों सीटें जो शहरी क्षेत्र में आती हैं भाजपा के कब्‍जे में हैं।

झांसी
झांसी में बीएसपी के बृजेंद्र कुमार व्यास 2000वोटों से बीजेपी से आगे चल रहे हैं। यहां 5 नगर पालिकाएं और 7 नगर पंचायत हैं। नगर निगम में 60 वार्ड हैं। जिले की सभी विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्‍जा है।


कानपुर

शहर की नगर निगम सीट महिला के लिए आरक्षित है। यहां में 110 वार्ड हैं और विधानसभा की सीटों में से 4 पर भाजपा, 2 पर सपा और 1 पर कांग्रेस का कब्‍जा है। यहां 4 नगर पालिका और 9 नगर पंचायतें हैं।

फिरोजाबाद

फिरोजाबाद नगर निगम में 70 वार्ड हैं जहां यह सीट पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए आरक्षित है। फिलहाल, इस सीट पर बीजेपी की नूतन राठोर आगे चल रही है। जिले में 3 नगर पालिकाएं और 3 नगर पंचायतें हैं।

आगरा

ताजनगरी में बसपा के दिगम्बर सिंह आगे चल रहे हैं। जबकि भाजपा के नवीन जैन दूसरे स्थान पर है।  आगरा में कुल 100 वार्ड हैं। इसके साथ ही 5 नगर पालिका और 7 नगर पंचायतें हैं।

मथुरा

मथुरा में 70 वार्ड हैं। यहां जिले में पहली बार मेयर पद के लिए चुनाव हुआ है। यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा यहां से विधायक हैं और हेमा मालिनी सांसद। जिले में एक नगर पालिका और 13 नगर पंचायतें हैं।

अलीगढ़
अलीगढ़ में बीजेपी के राजू अग्रवाल 200 वोट से आगे हैं, जबकि बसपा दूसरे स्थान पर है। अलीगढ़ नगर निगम में 70 वार्ड हैं। विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। इस जिले में 2 नगर पालिकाएं और 9 नगर पंचायतें हैं।

गाजियाबाद

गाजियाबाद नगर निगम में 100 वार्ड हैं। यहां की मेयर सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है। जिले में 4 नगर पालिका और 8 नगर पंचायते हैं।

मुरादाबाद
मुरादाबाद नगर निगम में बीजेपी के विनोद अग्रवाल आगे चल रहे हैं। यहां कुल 70 वार्ड हैं। पिछले निकाय चुनाव में यहां भाजपा ने जीत दर्ज की थी, उससे पहले सपा यहां मेयर पद पर काबिज थी। इसके अलावा, यहां 2 नगर पालिका और 7 नगर पंचायतें हैं।

बरेली

बरेली नगर निगम में तीसरे राउंड में बीजेपी के उमेश गौतम सपा के डॉ. आईएस तोमर से 2985 आगे चल रहे हैं।  बरेली में  कुल 80 वार्ड हैं। यहां की दोनों विधानसभा सीटों पर इसी साल बीजेपी जीती थी। पिछले निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्‍मीदवार को जीत मिली थी। इसके अलावा इस जिले में 4 नगर पालिका और 15 नगर पंचायतें हैं।

UP Nagar Nigam Elections - 14 seats on BJP, BSP on 2 seats

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post