` राहुल गांधी ने संभाला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद

राहुल गांधी ने संभाला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद

Rahul Gandhi takes over as National President of Congress share via Whatsapp

Rahul Gandhi takes over as National President of Congress


इंडिया न्यूज सेंटर,नई दिल्लीः
राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। इस मौके पर उन्होंने कहा  कि कांग्रेस एक प्राचीन भारत है। बीजेपी खुद के लिए लड़ रही है। कांग्रेस देश की सेवा की भावना से प्रेरित है। राहुल ने कहा कि बीजेपी को हम अपने भाई-बहन की तरह मानते हैं, पर हम उनसे सहमत नहीं हैं। वे आवाज को दबाते हैं, पर हम सबको बोलने का मौका देते हैं। वे अपमान करते हैं, हम सम्मान करते हैं। राहुल ने कहा कि जो बीजेपी कर रही है, उसे अगर कोई रोक सकता है, तो वो है कांग्रेस का प्यारा कार्यकर्ता और नेता। राजनीति सेवा के लिए होती है लेकिन आज लोगों को दबाने की राजनीति हो रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश में आग और हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, एक बार आग लगाने के बाद इसे बुझाना मुश्किल है। राहुल ने कहा कि बीजेपी पूरे देश में आग लगाने में जुटी है, पीएम मोदी देश को पीछे ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में केवल कांग्रेस और उसके प्यारे कार्यकर्ता ही बीजेपी को रोक सकते हैं। हम कांग्रेस को एक ग्रैंड ओल्ड और यंग पार्टी बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम क्रोध की राजनीति से लड़ते रहेंगे। राहुल ने कहा कि हम बीजेपी की कार्यप्रणाली से सहमत नहीं हैं। वो तोड़ते हैं और हम जोड़ते हैं। राहुल ने कहा कि मैं हमेशा दिग्गजों के नेतृत्व में काम करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्राचीन भारत की तस्वीर है। राहुल गांधी ने सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली। पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष एम रामचंद्रन ने राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर प्रमाणपत्र सौंपा। इस मौके पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि देश में डर का माहौल है, राहुल मुश्किल दौर में पार्टी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

सोनिया ने कहा- राजनीतिक हमलों से राहुल बने मजबूत

 
सोनिया गांधी ने राहुल को आशीर्वाद और बधाइयां दीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सामने नया दौर और उम्मीदें हैं। सोनिया ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में यह मेरा आखिरी संबोधन है, गांधी परिवार का हर सदस्य देश की आजादी के लिए जेल गया। इंदिरा ने उन्हें बेटी की तरह अपनाया। सोनिया ने कहा कि इंदिरा की हत्या ने मेरा जीवन बदल दिया। मैं अपने पति और बच्चों को राजनीति से दूर रखना चाहती थी, लेकिन फिर मेरा सहारा, मेरे पति को भी मुझसे छीन लिया गया है, वो मेरे लिए बहुत मुश्किल दौर था। उन्होंने कहा कि हम डरने और झुकने वाले नहीं हैं। सोनिया ने कहा कि देश में भय का माहौल बनाया जा रहा है। ये एक नैतिक लड़ाई है। हम सत्ता के लिए नहीं देश की सेवा के लिए लड़ रहे हैं। राहुल मेरा बेटा है, इसलिए उसकी तारीफ करना सही नहीं, लेकिन उसमें पार्टी के प्रति पूरा समर्पण है। राजनीतिक हमलों ने राहुल को मजबूत बनाया। आपको बता दें कि सोनिया को अपने संबोधन को बीच में ही रोकना पड़ा क्योंकि कांग्रेस समर्थक लगातार आतिशबाजी कर रहे थे। हालांकि कुछ देर में उनका भाषण फिर से शुरू हो गया।

राहुल संभाललेंगे 132 साल पुरानी पाटी

कांग्रेस मुख्यालय पर आज सुबह से लोगों का जमावड़ा होना शुरू हो चुका है। समर्थक गाजे बाजे और पोस्टर-बैनर के साथ पार्टी दफ्तर पहुंचे हैं। पार्टी मुख्यालय के पास सुरक्षा भी बढाई गई है। इसके लिए 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस दफ्तर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के अलावा अन्य राज्यों के प्रमुख लीडर और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस ताजपोशी के साथ ही राहुल गांधी 132 साल पुरानी पार्टी की विरासत को संभाल लेंगे। राहुल की ताजपोशी के लिए कांग्रेस दफ्तर को सजा दिया गया है।भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

राहुल के सामने होगी सबसे बड़ी चुनौती

आज जब राहुल कांग्रेस पार्टी की पूरी तरह से कमान सभालेंगे, तो उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस की डूबती नैया को पार लगाना होगा। जो मात्र अब 6 राज्यों तक सिमट कर रह गई, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ये भरोसा है कि राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी कांग्रेस को उसकी खोई हुई पहचान वापस मिल सकेगी।

Rahul Gandhi takes over as National President of Congress

OJSS Best website company in jalandhar
India News Centre

India News Centre

India News Centre

India News Centre

Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post