इंडिया न्यूज सेंटर,नई दिल्लीः दिल्ली में 16 वर्षीय एक कबड्डी खिलाड़ी के साथ रेप का एक मामला प्रकाश में आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी व्यक्ति खुद को स्टेडियम अधिकारी बताकर पीड़िता से मिला था। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया और मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि छत्रसाल स्टेडियम में वह 30 वर्षीय आरोपी से मिली थी, जिसने खुद को स्टेडियम प्रशासन से होने का दावा किया था। उन्होंने बताया कि लड़की ने आरोप लगाया कि नौ जुलाई को आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया था। पिछले एक सप्ताह से वह इसी सदमे में थी।जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में एक जूनियर लेवल की नेशनल कबड्डी खिलाड़ी का आरोप है कि 9 जुलाई को वो छत्रसाल स्टेडियम गई थी। वहां उसे एक शख्स मिला। उसने खुद को स्टेडियम का प्रशासक और कोच बताया। उसकी उम्र करीब 30 साल थी। उसने घूमाने के बहाने से कबड्डी खिलाड़ी को अपनी कार में बैठा लिया।
गर्दन में घूंसा मारकर बहोश किया, फिर फ्लैट में रेप
पीड़िता का आरोप है कि कुछ दूर आगे ले जाने के बाद आरोपी ने उसके गर्दन पर घूंसा मार दिया। इससे वो बेहोश हो गई। होश आया तो वो एक फ्लैट में थी। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ रेप किया। वह फिर बेहोश हो गई। अगले दिन आरोपी पीड़िता को रास्ते मे छोड़ दिया। वारदात के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी।