` 36 साल से बर्तन साफ करने वाला स्पंज खा रही है महिला

36 साल से बर्तन साफ करने वाला स्पंज खा रही है महिला

Woman washing sponge cleaner for 36 years share via Whatsapp


बॉक्सबर्गः
दक्षिण अफ्रीका में केपटाउन के बॉक्सबर्ग में रहने वाली 36 साल की एक महिला को बर्तन साफ करने वाले स्पंज पसंद है। ये महिला दिन भर में एक या दो नहीं पूरे दर्जन भर स्पंज चटखारे लेते हुए डकार जाती है। इस महिला का नाम है कैंडिस नॉक्स।
कैंडी जब 6 साल की थी तब से ही उन्हें स्पंज खाने अच्छा लगता था। धीरे-धीरे ये स्वाद आदत बन गई और ये आदत कब लत में तब्दील हो गई खुद कैंडी को भी नहीं पता चला। आज लत इस कदर उनपर हावी हो गई है कि वो एक भी दिन स्पंज खाए बिना नहीं रह पाती हैं। कैंडी का कहना है कि स्पंज बेस्वाद होता है फिर भी उन्हें इसमें स्वाद मिलता है। स्पंज खाने से उन्हें एक अलग तरह की ऊर्जा मिलती है।
घर पर ही नहीं वो अगर कहीं बाहर भी जाती हैं तो अपे साथ टिफिन में ढेर सारे स्पंज भी ले जाती हैं। इन्हें डर बना रहता है कि क्या पता वो जहां जा रही हैं वहां उनका मनपसंद स्पंज मिले या ना मिले। सबसे हैरानी वाली बात तो ये है कि आज उनको स्पंज खाते लगभग 30 साल हो गए हैं लेकिन फिर भी उन्हें किसी तरह की कोई शारीरिक बीमारी नहीं हुई। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि वह पीका नाम के मनोदशा से ग्रस्त हैं। इसमें व्यक्ति बेस्वाद चीजें खाता है। फिलहाल इस लत के कारण वह सोशल मीडिया पर भी बहुत लोकप्रिय हो रही हैं।

Woman washing sponge cleaner for 36 years

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIANEWSCENTRE

Leave a comment






11

Latest post