` RAM MANDIR UPDATES: श्री राम का मंदिर हमारी संस्कृति का आधुनिक प्रतीक बनेगा: पीएम मोदी

RAM MANDIR UPDATES: श्री राम का मंदिर हमारी संस्कृति का आधुनिक प्रतीक बनेगा: पीएम मोदी

RAM MANDIR UPDATES: Shri Ram's temple will become the modern symbol of our culture: PM Modi share via Whatsapp

RAM MANDIR UPDATES: Shri Ram's temple will become the modern symbol of our culture: PM Modi, Ram Mandir updates

आज पूरा भारत राममय: मोदी
पीएम ने डाक टिकट जारी किया
भगवान राम सबके हैं और सब भगवान राम के: भागवत
पांच शताब्दियों बाद पूरा हुआ राम मंदिर का सपना: योगी
यहां नौ ईंटें रखी गई हैं: पुजारी
साथियों राम हमारे मन में घुल मिल गए: पीएम

न्यूज डेस्क, लखनऊ:
प्रधानमंत्री ने राममंदिर की आधारशिला रख दी है। पूजा सम्पन्न हो गई है। राम मंदिर निर्माण के लिए पहले शिलाओं का पूजन किया गया। 12 बज कर 44 मिनट पर चांदी की कन्नी से नींव डाली गई। इसके बाद पीएम मोदी ने संबोधित किया। देश आज स्वर्णिम इतिहास रच रहा है। आज पूरा भारत राममय है। पूरा देश रोमांचित है, हर मन दीपमय है। आज पूरा भारत भावुक है। सदियों को इंतजार आज समाप्त हो रहा है। इससे पहले सीएम योगी ने संबोधन करते हुए पीएम मोदी का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह भावनात्मक पल है। योगी के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत संबोधित किया।भगवान राम सबके हैं और सब भगवान राम के हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या पहुंचकर पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा की, उसके बाद रामलला के दर्शन किए।

आज पूरा भारत राममय: मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि देश आज स्वर्णिम इतिहास रच रहा है। आज पूरा भारत राममय है। पूरा देश रोमांचित है, हर मन दीपमय है। आज पूरा भारत भावुक है। सदियों का इंतजार आज समाप्त हो रहा है। करोड़ों लोगों को आज विश्वास नहीं हो रहा होगा कि वो अपने जीते जी ये सब देख रहे हैं। वर्षों तक टाट में रहे हमारे रामलला के लिए अब एक भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा।
पीएम ने डाक टिकट जारी किया
इस अवसर पर एक डाक टिकट जारी किया गया है। इसकी कीमत पांच रुपये है और पांच लाख डाक टिकट छपेंगे। पीएम मोदी ने इसे जारी किया। इस पर राममंदिर की तस्वीर है।
भगवान राम सबके हैं और सब भगवान राम के: भागवत
राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आनंद का क्षण हैं। एक संकल्प लिया था और मुझे ध्यान है तब के संघ संचालक ने यह बात कही थी कि बहुत लग के हमें 20 से 30 साल काम करना होगा तब ये पूरा हुआ। इसके लिए अनेक लोगों ने बलिदान दिया है। बहुत से ऐसे लोग हैं जो यहां उपस्थित नहीं हो सके। लेकिन इसके बाद भी आनंद की लहर है। सबसे बडा आनंद है भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो प्रयास हो रहे हैं उसकी आज शुरूआत हो रही है।
पांच शताब्दियों बाद पूरा हुआ राम मंदिर का सपना: योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए कहा कि पांच शताब्दियों बाद राम मंदिर का सपना पूरा हुआ है। जिस अवधपुरी का यह अहसास करने के लिए पांच शताब्दियां लग गईं। 135 करोड़ भारतवासियों को और पूरे विश्व के लोगों व नागरिकों की भावनाओं का मूर्तरूप देने का अवसर जिस महानुभाव के कारण प्राप्त हुआ वह है भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, हमारे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संचालक मोहन भागवत और पूज्य महंत नृत्य गोपाल दास महाराज। देश के समस्त संत और इस कार्यक्रम के उपस्थित अतिथिगण को प्रणाम और उनका स्वागत करता हूं।

राम मंदिर निर्माण के लिए पहले शिलाओं का किया गया पूजन
राम मंदिर निर्माण के लिए पहले शिलाओं का पूजन किया गया। 12 बज कर 44 मिनट पर चांदी की कन्नी से नींव डाली गई। पूजा स्थल पर मुख्यमंत्री योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, संघ प्रमुख मोहन भागवत और नृत्य गोपाल दास मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर काम समय से पूरा किया। जबकि पंडित जी पूजा बढ़ा रहे थे, क्योंकि अगला मुहूर्त 12 बजकर 44 मिनट 8 सेकंड पर था।
नृत्य गोपाल दास जी महाराज- एक ही प्रश्न आता था सामने, कब बनेगा मंदिर
श्रीराम जय राम जय जय राम के साथ नृत्य गोपाल दास जी महाराज ने अपने संबोधन की शुरूआत की है। उन्होंने वहां उपस्थित सभी लोगों का अभिवादन किया। बोले हमारे सामने यही प्रश्न आता था कि कब बनेगा, राम मंदिर कब बनेगा। हमने कहा एक ओर मोदी और एक ओर योगी अब नहीं बनेगा तो कब बनेगा। मेरी इच्छा है कि शीध्र दिव्य मंदिर का निर्माण हो। तन मन धन अर्पण करने के लिए हम सभी तैयार हैं।
15 अगस्त लाखों बलिदानों का प्रतीक: मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि साथियों हमारे स्वतंत्रता आंदोलन के समय हमारी पीढ़ियों ने सबकुछ समर्पित कर दिया। देश का ऐसा कोई भाग नहीं जहां आजादी के लिए बलिदान न दिया गया है। 15 अगस्त लाखों बलिदानों का प्रतीक है। ठीक उसी प्रकार राम मंदिर के लिए कई शदियों तक कई पीढ़ियों ने प्रयास किया है। आज का ये दिन उसी तप त्याग और संकल्प का प्रतीक है। यह मंदिर हमारी राष्ट्रीय भावनाओं का प्रतीक बनेगा। यह लोगों को संकल्प की प्रेरणा देता रहेगा। इस मंदिर से इस क्षेत्र का पूरा अर्थतंत्र ही बदल जाएगा। यहां हर क्षेत्र में अवसर बढेंगे। सोचिए, पूरी दुनिया से लोग यहां आएंगे। इससे कितना कुछ बदल जाएगा यहां। राममंदिर निर्माण की प्रकिया राष्ट्र को जोड़ने का उपक्रम है।
साथियों राम हमारे मन में घुल मिल गए: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि साथियों राम हमारे मन में घुल मिल गए हैं। कोई काम करना हो तो प्रेरणा के लिए भगवान राम की ओर ही देखते हैं। आप भगवान राम की अद्भुत शक्ति देखिए, अस्तित्व मिटाने का बहुत प्रयास हुआ लेकिन राम आज भी हमारे मन में बसे हुए हैं। श्रीराम भारत की मर्यादा है और श्रीराम मर्यादा पुरषोत्तम हैं।
पीएम मोदी ने तमिल रामायण का जिक्र भी किया
इस दौरान पीएम मोदी ने तमिल रामायण का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि अब हमें आगे बढ़ना है। देर नहीं करनी है। यही संदेश श्रीराम का आज के लिए है। सियापति रामचंद्र की जय-जयकार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन खत्म किया। पीएम ने कहा कि मुझे विश्वास है भगवान राम का ये मंदिर युगों-युगों तक मानवता को प्रेरणा देता रहेगा, मार्गदर्शन करता रहेगा।

यहां नौ ईंटें रखी गई हैं: पुजारी
राम मंदिर 'भूमि पूजन' में पुजारी ने कहा कि यहां नौ ईंटें रखी गई हैं। इन्हें 1989 में दुनिया भर के भगवान राम के भक्तों ने भेजा था। ऐसी ईंटों की संख्या 2 लाख 75 हजार है, जिनमें से 100 ईंटें ' जय श्री राम 'उत्कीर्णन लिया गया है।

RAM MANDIR UPDATES: Shri Ram's temple will become the modern symbol of our culture: PM Modi

OJSS Best website company in jalandhar
India News Centre

India News Centre

India News Centre

Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post