` जालंधर भाजपा के सामने हाईकमान के आदेश हो रहे बोने साबित

जालंधर भाजपा के सामने हाईकमान के आदेश हो रहे बोने साबित

Jalandhar BJP not following orders of BJP High command, Jalandhar BJP failure, Jalandhar bjp Demerit share via Whatsapp

Jalandhar BJP not following orders of BJP High command, Jalandhar BJP failure, Jalandhar bjp Demerit


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में सेवा सप्ताह के रुप में मनाने के आदेश हुए थे जारी

किशनलाल शर्मा के आगे बोना  साबित हो रही जालंधर भाजपा

ऐसे योद्धाओ के साथ कैसे लड़ेगी जालंघर भाजपा 2022 का चुनाव

रजनीश शर्मा,जालंधर:
भाजपा हाईकमान के आदेश पंजाब के नेताओं के सामने कोई मायने नही रखते है। जिसका ताजा उधारण जालंधर शहर में देखने को मिल रहा है। हाईकमान ने बकायदा पंजाब भाजपा को आदेश जारी किए गए है, कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में सेवा सप्ताह के रुप में मनाया जाए।

लेकिन यहां स्थिति एक दम विपरीत है, जालंधर भाजपा ने सेवा सप्ताह को  बैठकों तक ही सीमित रखा है। जालंधर भाजपा के जिला प्रधान सुशील शर्मा सेवा सप्ताह को लेकर केवल बैठक तक ही सीमित होकर रह गए है।


इस बात लेकर यह बात साबित होती है कि जालंधर भाजपा में कहीं न कहीं गुटबाजी का शिकार हो रही है। अगर इस प्रकार ही चलता रहा तो आने वाले विधानसभा चुनांव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी। क्योकि भाजपा के इन योद्धाओ के सामने हाईकमान के आदेश भी कोई मायने नही रखते है।

वही दूसरी ओर सेवा सप्ताह को लेकर जालंधर शहर की  दीनदयाल उपाध्याय मंच शिद्दत से कार्य कर रही है। भाजपा का एकेला यह नेता  जिला भाजपा की गले की फांस बन सकता है। भाजपा के नेता किशन लाल शर्मा सामने जालंधर भाजपा बौना साबित हो रही है। पहले दिन सेवा सप्ताह पिंगलवाड़ा में फल, दूध, देकर सेवा सप्ताह का श्रीगणेश किया। सेवा सप्ताह के दुसरे दिन चुगुटी में गरीब बच्चों में कापियां,पैन व खाने का सामान  बांटने का कार्य किया। आज तीसरे दिन गदईपुर स्थित गऊशाला में गायों को चारा देकर गौ मात की सेवा करके भाजपा हाईकमान के आदेशों को चरितार्थ किया है।

जालंधर में जिला भाजपा के अलावा जिला कार्यकारिणी,13 मंडल प्रधान हैं, युवा मौर्चा,महिला मौर्चा, एससी मौर्चा,बीसी मौर्चा,किसान मौर्चा,13 मंडल अध्यक्ष समेत इतना बड़ा तंत्र होने के बावजूद भी भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता सक्रिय सेवा कार्य में दिखाई नहीं दे रहा है। मजे की बात यह है कि जालंधर शहर की तीनों सीटों पर भाजपा चुनांव लडती आ रही है।

Jalandhar BJP not following orders of BJP High command, Jalandhar BJP failure, Jalandhar bjp Demerit

OJSS Best website company in jalandhar
India News Centre

India News Centre

Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post