` निकाय विभाग ने सुल्तानपुर लोधी में सभी विकास प्रोजैक्ट मुकम्मल किए : ब्रह्म मोहिंद्रा

निकाय विभाग ने सुल्तानपुर लोधी में सभी विकास प्रोजैक्ट मुकम्मल किए : ब्रह्म मोहिंद्रा

Brahma mohindra statement on Sultanpur Lodhi share via Whatsapp

 Brahma mohindra statement on Sultanpur Lodhi

 

इंडिया न्यूज़ सेंटर,चंडीगढ़: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने कहा है कि गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को मनाने के हिस्से तौर पर स्थानीय निकाय विभाग द्वारा सुल्तानपुर लोधी में चलाए जा रहे सभी विकास कार्य मुकम्मल कर लिए गए हैं। मोहिंद्रा ने बताया कि इस ऐतिहासिक शहर की सभी अंदरूनी सड़कें दोबारा बनाई गई हैं और शहर की सभी 1750 स्ट्रीट लाइटों की जगह एलईडी लाइटें लगाई गई हैं और इसके साथ ही पूरे शहर में 350 नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें भी लगाई गई हैं। शहर के आठ मुख्य चौकों में 16 मीटर ऊंची एलईडी लाइटें भी लगाई गई हैं। इस पवित्र समागम के दौरान सफाई कामों को और पुख्ता बनाने के लिए 4350 सफाई सेवकों, सीवरेज कर्मचारियों और ट्राली कर्मचारियों आदि की सेवाएं भी ली जाएंगी। ब्रह्म मोहिंद्रा ने बताया कि स्थानीय निकाय विभाग समूह 15 सैक्टरों में भाव शहर की हद के अंदर और बाहर ठोस कूड़ा-कर्कट प्रबंधन के कामों का भी ध्यान रखेगा। विभाग द्वारा ठोस कूड़ा-कर्कट प्रबंधन के लिए श्रमिकों की सप्लाई के लिए मुंबई आधारित कंपनी मैसर्ज क्रिस्टल इंटीग्रेटिड प्राईवेट लिमिटेड के साथ समझौता करके काम सौंपा गया है। स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि सुल्तानपुर लोधी को 15 सैक्टरों में बांटा गया है। निकाय विभाग के 4 ज्वाइंट डिप्टी डायरैक्टरों को सब नोडल अधिकारियों के तौर पर तैनात किया है और हरेक नोडल अधिकारी 3 सैक्टरों के लिए सब नोडल अधिकारी होगा।  

 

 

Brahma mohindra statement on Sultanpur Lodhi

OJSS Best website company in jalandhar
Source: indianewscenter

Leave a comment






11

Latest post