` भाजपा का AAP पर फर्जी वोटिंग कराने का आरोप, मतदान के बीच हंगामा

भाजपा का AAP पर फर्जी वोटिंग कराने का आरोप, मतदान के बीच हंगामा

BJP accuses AAP of rigging voting, Silampir fight in Delhi 2025 voting share via Whatsapp

BJP accuses AAP of rigging voting, Silampir fight in Delhi 2025 voting 

न्यूज डेस्क, नई दिल्ली: Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Polling News Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान जारी है। 13,766 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। 

मतदान के दौरान सीलमपुर में हंगामा

सीलपुर में भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाया है। सीलमपुर विधानसभा में आर्यन पब्लिक स्कूल में फर्जी वोटिंग को लेक भाजपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हल्का-फुल्का हंगामा हुआ। कुछ लोगों ने बुर्का पहन कर आई महिलाओं पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया था, जिसके बाद कुछ देर बहस हुई और बाद में मामला शांत हो गया।

Election In Delhi 2025: CPM नेता वृंदा करात ने मतदान किया

CPM नेता वृंदा करात ने मतदान किया। जिसके बाद उन्हेंने कहा, "हमें दिल्ली को बचाने का काम करने की जरूरत है आज। डबल इंजन की सरकार से दिल्ली को बचाने के लिए हमने आज मतदान किया है।"

खूब सोच-समझ कर मतदान करें: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'मेरे प्यारे दिल्लीवासियो संविधान ने आपको जो शक्ति दी है, आज उसका इस्तेमाल करने और अगले पांच साल के लिए अपना भविष्य निर्धारित करने का दिन है। आपका एक वोट आपको और आपकी दिल्ली को मजबूत बनाएगा। खूब सोच-समझ कर अपने अधिकार का प्रयोग करें और वोट जरूर डालें।'

BJP accuses AAP of rigging voting, Silampir fight in Delhi 2025 voting

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






Latest post