` Karwa Chauth Updates: कुछ देर बाद शुरू होगी पूजा, जानें आज आपके शहर में कब निकलेगा चांद
Latest News


Karwa Chauth Updates: कुछ देर बाद शुरू होगी पूजा, जानें आज आपके शहर में कब निकलेगा चांद

Karwa Chauth Updates: Worship will start after sometime, know when the moon will come out in your city today share via Whatsapp

Karwa Chauth Updates: Worship will start after sometime, know when the moon will come out in your city today

धर्म डेस्क: आज करवा चौथ पर सुबह से तैयारियां चल रही हैं। गुरुवार,13 अक्तूबर को सुहागिनों का सबसे बड़ा व्रत करवा चौथ है। हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। करवा चौथ पर निर्जला व्रत और चंद्रमा के दर्शन कर अर्ध्य देने का खास महत्व होता है। इस बार करवा चौथ बहुत ही शुभ में है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार किसी भी पूजा में अगर मंत्रों का जाप किया जाय तो पूजा अवश्य ही सफल होती है। मंत्रों के जाप से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। करवा चौथ पर भगवान शिव-माता पार्वती, भगवान गणेश और चंद्रदेव की पूजा करने का विधान होता है।

 

श्रीगणेश का मंत्र - ॐ गणेशाय नमः

शिव का मंत्र - ॐ नमः शिवाय

स्वामी कार्तिकेय का मंत्र - ॐ षण्मुखाय नमः

चंद्रमा का पूजन मंत्र - ॐ सोमाय नमः

'मम सुख सौभाग्य पुत्र-पौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्तये करक चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये।'

'नमस्त्यै शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभा। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे।'

करवा माता की आरती

हिंदू धर्म में कोई भी पूजा, व्रत और धार्मिक अनुष्ठान बिना आरती के पूरी नहीं मानी जाती है। करवा चौथ पूजा और कथा सुनने के बाद सभी सुहागिन महिलाओं को करवा माता की आरती की आरती जरूर करनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आरती करने पर देवी-देवता सबसे ज्यादा प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं। ऐसे में करवा चौथ में पूजा, कथा और चंद्र दर्शन के साथ करवा माता की आरती जरूर करनी चाहिए।

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।। ओम जय करवा मैया।


सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।

यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी।।


कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।

दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती।।


ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।


होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे।

गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे।।


ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।


करवा मैया की आरती,व्रत कर जो गावे।

व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे।।


ओम जय करवा मैया,माता जय करवा मैया।

जो व्रत करे तुम्हारा,पार करो नइया।।

 

जानें आज करवा चौथ पर चांद निकलने का समय

नोएडा-             08 बजकर 08 मिनट पर 

गाजियाबाद-      08 बजकर 08 मिनट पर  

दिल्ली-             08 बजकर 09 मिनट पर 

गुरुग्राम-           08 बजकर 21 मिनट पर 

 

हरियाणा-           08 बजकर 10 मिनट पर

चंडीगढ़-            08 बजकर 06 मिनट पर 

लुधियाना-          08 बजकर 10 मिनट पर

शिमला-            08 बजकर 03 मिनट पर 

इंदौर-               08 बजकर 27 मिनट पर

भोपाल-             08 बजकर 21 मिनट पर 

 

मेरठ-              08 बजकर 07 मिनट पर

लखनऊ-         07 बजकर 59 मिनट पर

कानपुर-          08 बजकर 02 मिनट पर 

प्रयागराज-       07 बजकर 57 मिनट पर

 

आगरा-            08 बजकर 10 मिनट पर 

वाराणसी-         07 बजकर 52 मिनट पर 

मुरादाबाद–      08 बजकर 05 मिनट पर 

देहरादून-         08 बजकर 02 मिनट पर 

 

मुंबई                08 बजकर 48 मिनट पर 

कोलकाता -      07 बजकर 34 मिनट पर

जयपुर-             08 बजकर 18 मिनट पर

पटना -             07 बजकर 44 मिनट पर

Karwa Chauth Updates: Worship will start after sometime, know when the moon will come out in your city today

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post

पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी शिरोमणी अकाली दल में शामिल, जालंधर से मैदान में उतरेंगें ------ पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने वोटिंग के समूचे तजुर्बे को आनंददायक बनाने के लिए उठाये गए कदमों की दी जानकारी ------ इनोसेंट हार्ट्स में 'ईको क्लब के विद्यार्थियों ने 'अ विज़न : ग्रीन इंडिया, क्लीन इंडिया' थीम के तहत मनाया 'वर्ल्ड अर्थ डे' ------ इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में "फेयरवेल पार्टी सायोनारा, 2024 का आयोजन ------ इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां के विद्यार्थियों ने 9वीं कर्नलज़ शार्पशूटरज़ राइफल और एयर पिस्टल ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में मारी बाजी