Learners of InnoKids of Innocent Hearts enjoyed City Ride
इंडिया न्यूज सेंटर,जालंधरः इनोसेंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन के इनोकिड्स कक्षा लर्नर्स के बच्चों को सिटी राइड पर ले जाया गया। बच्चे अपना शहर देखने के लिए बड़े उत्सुक नज़र आ रहे थे। बच्चों को अपने शहर जालंधर के मुख्य दर्शनीय स्थलों पर ले जाया गया। जहाँ पर उन्हें धार्मिक स्थल गुरुद्वारा साहिब,गीता मंदिर के दर्शन करवाए गए। उन्हें उनके मनोरंजन स्थल निक्कू पार्क ले जाया गया, जहाँ पर उन्होंने पानी के फव्वारे, पानी में तैरती बतखें देखीं तथा विभिन्न झूलों में झूलकर खूब मस्ती की। तत्पश्चात उन्हें सुपर मार्केट मेनब्रो व पोस्ट ऑफिस का विजिट करवाया गया। बच्चों को सिटीराइड पर ले जाने का मुख्य उद्देश्य अपने जालंधर शहर के मुख्य स्थानों की जानकारी देना था।